• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, September 22, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

फतेहपुर में पराली जलाने पर सख्ती, किसान के साथ लेखपाल पर भी होगी कार्रवाई

फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर निगरानी तेज, लापरवाही मिलने पर लेखपाल समेत संबंधित कर्मचारियों की तय होगी जिम्मेदारी

News-Desk by News-Desk
September 22, 2026
in फतेहपुर
0
फतेहपुर में पराली जलाने पर सख्ती, किसान के साथ लेखपाल पर भी होगी कार्रवाई

फतेहपुर। फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनपद स्तरीय अधिकारियों, सभी उप जिलाधिकारियों और कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि बिना फसल अवशेष प्रबंधन व्यवस्था के धान की कटाई करते मिले कंबाइन हार्वेस्टर को तत्काल सीज कर अर्थदंड की कार्रवाई की जाए।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक कंबाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, स्ट्रॉ रीपर, स्ट्रॉ रेक, बेलर अथवा अन्य अनुमन्य फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराया जाए। इन यंत्रों के बिना किसी भी कंबाइन हार्वेस्टर के संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

READ ALSO

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान

खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग

कंबाइन संचालकों और एफपीओ को भी अपने-अपने क्षेत्र के किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विगत वर्षों में अधिक पराली जलाने वाले गांवों को चिह्नित कर किसानों की सूची तैयार करने के निर्देश उप कृषि निदेशक को दिए गए।

डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि संबंधित राजस्व लेखपालों के माध्यम से गांवों में बैठकें आयोजित कर किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पराली जलाने की घटना सामने आने पर संबंधित किसान के साथ-साथ राजस्व लेखपाल के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि गौशालाओं में पराली देने के इच्छुक किसानों की सूची तैयार कर सचिवों के माध्यम से पराली को गौशालाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित कर उन्हें अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में पराली न जलाने के अभियान का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। इसके अलावा विद्यालयों में भी पराली न जलाने को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

सीडीओ पवन कुमार मीना ने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ मिट्टी की उर्वरता और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों से फसल अवशेषों का खेत में उचित प्रबंधन करने, उन्हें सड़ाने अथवा मिट्टी में मिलाने की अपील की।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में न्याय पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लाभ और पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी समेत एफपीओ प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान
फतेहपुर

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान

September 22, 2026
खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग
फतेहपुर

खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग

September 22, 2026
फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर

फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

September 22, 2026
फतेहपुर में छात्राओं ने निबंध लेखन में दिखाया हुनर, दिव्यांशी सिंह ने मारी बाजी
फतेहपुर

फतेहपुर में छात्राओं ने निबंध लेखन में दिखाया हुनर, दिव्यांशी सिंह ने मारी बाजी

September 22, 2026
फतेहपुर में भगवान बलराम की शोभायात्रा में उमड़ा किसानों का हुजूम, कलेक्ट्रेट में रखीं कई मांगें
फतेहपुर

फतेहपुर में भगवान बलराम की शोभायात्रा में उमड़ा किसानों का हुजूम, कलेक्ट्रेट में रखीं कई मांगें

September 22, 2026
फतेहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी के मामलों में सात आरोपी दबोचे, लाखों का माल बरामद
फतेहपुर

फतेहपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी के मामलों में सात आरोपी दबोचे, लाखों का माल बरामद

September 22, 2026
Next Post
फतेहपुर में भगवान बलराम की शोभायात्रा में उमड़ा किसानों का हुजूम, कलेक्ट्रेट में रखीं कई मांगें

फतेहपुर में भगवान बलराम की शोभायात्रा में उमड़ा किसानों का हुजूम, कलेक्ट्रेट में रखीं कई मांगें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

495297
Total Visitors
1235
Visitors Today

Recent Posts

  • फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान September 22, 2026
  • खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग September 22, 2026
  • फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन September 22, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)