खागा, फतेहपुर। धाता क्षेत्र की बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी के खागा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश गिहार के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी खागा का घेराव करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि बिजली कटौती को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि आखिर धाता क्षेत्र में बिजली की कटौती इतनी क्यों की जा रही है जर्जर तारें क्यों नहीं बदली जा रही है उपभोक्ता जब समय से विद्युत बिल जमा करते हैं विद्युत समस्या को लेकर सूचना पर विद्युत विभाग के लाइनमैन सुनते नहीं है और ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं इस पर सुधार किया जाए। अगर इस पर विद्युत से समस्या का समाधान नहीं होता है तो जिला मुख्यालय में शिकायत कर धरना दिया जायेगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, डा0 बीडी सिंह, गुड्डू भाई, असलम भाई, कमला पासवान, शिवानंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, अमर सिंह, इरशाद अली ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम वासी सहित एक सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।















