• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Saturday, June 13, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

फतेहपुर प्रशासन के पास नहीं है कोई बुलडोजर – शौकत अली

News-Desk by News-Desk
July 29, 2025
in फतेहपुर
0
फतेहपुर प्रशासन के पास नहीं है कोई बुलडोजर – शौकत अली

– AIMIM के प्रतिनिधि मंडल को आरिश के घर जाने से टोल प्लाजा पर रोका
– (वसीम अख़्तर)
फतेहपुर। छात्र आरिश खान की निर्मम हत्या पर मंगलवार को परिजनों से मिलने और आर्थिक मदद देने के मकसद से एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की अगवाई में आ रहे प्रतिनिधि मंडल को जिला प्रशासन ने टोल प्लाजा पर यह कहकर रोक दिया कि ऊपर का आदेश है वहां नहीं जाने दिया जाएगा। अधिकारियों से नोकझोंक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने तंज करते हुए कहा कि क्या जिला प्रशासन के पास योगी का बुलडोजर खत्म हो गया है। यदि अभी कोई दूसरे का मामला होता तो बुलडोजर चल गया होता।
मालूम रहे कि 23 जुलाई को महर्षि विद्या मंदिर के कक्षा 12 के छात्र आरिश खान की छुट्टी के बाद गेट के निकट तीन हमलावरों ने उसे पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी। इसी मामले को लेकर पार्टी मुखिया असद उद्दीन ओवैसी के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पार्टी पदाधिकारियों के साथ शहर के आबूनगर स्थित आरिश खान के परिवारजनों से मिलने और मदद पहुंचाने के लिए लखनऊ से कानपुर होते हुए आ रहे थे। जैसे ही उनका काफिला टोल प्लाजा पर पहुंचा तभी पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। रोके जाने के बाद वार्तालाप के दौरान अधिकारियों ने बताया कि आरिश के घर जाने से ऊपर से मनाही है क्योंकि कानूनी व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष बोले कि वह अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के कई जनपदों में दुखद घटनाओं पर पहुंचे हैं लेकिन कहीं भी कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी मेरे साथ चले मैं मदद देने के बाद वापस लौट जाऊंगा। इस पर भी अधिकारी नहीं माने और प्रतिनिधि मंडल को वापस कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने अभिनंदन मोर्चा के संपादक वसीम अख्तर से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर है। इसीलिए उन्हें हकीकत जानने से मना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के रवैया की शिकायत पार्टी मुखिया असद उद्दीन ओवैसी से करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से जब उनकी बातचीत हुई तो एसपी ने कहा वहां जाने नहीं दिया जाएगा। यदि मदद ही करनी है तो परिजनों का अकाउंट नंबर आपको मुहैया करा दिया जाएगा। अकाउंट के जरिए मदद पहुंचा दीजिएगा। उनके साथ मध्य यूपी के अध्यक्ष पवन राव अंबेडकर, मध्य यूपी के उपाध्यक्ष उस्मान सिद्दीकी,प्रदेश महासचिव सलमान मलिक आदि रहे।

READ ALSO

राम लला मंदिर में चढ़ावा चोरी की सीबीआई जांच कराई जाए – सुधाकर

ऑपरेशन कायाकल्प की जिलाधिकारी ने परखी हकीकत

Tags: #BulldozerPolitics#FatehpurAdministration#InfrastructureGap#LocalGovernance#NoBulldozerClaim#ShaukatAliStatement

Related Posts

राम लला मंदिर में चढ़ावा चोरी की सीबीआई जांच कराई जाए – सुधाकर
फतेहपुर

राम लला मंदिर में चढ़ावा चोरी की सीबीआई जांच कराई जाए – सुधाकर

June 12, 2026
ऑपरेशन कायाकल्प की जिलाधिकारी ने परखी हकीकत
फतेहपुर

ऑपरेशन कायाकल्प की जिलाधिकारी ने परखी हकीकत

June 12, 2026
*मूसैब ने यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम*
फतेहपुर

*मूसैब ने यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम*

June 11, 2026
45 दिन की वेल्डिंग ट्रेनिंग से युवाओं को मिल रहा रोजगार का अवसर, फतेहपुर में संचालित है प्रथम वेल्डिंग ट्रेनिंग सेंटर
फतेहपुर

45 दिन की वेल्डिंग ट्रेनिंग से युवाओं को मिल रहा रोजगार का अवसर, फतेहपुर में संचालित है प्रथम वेल्डिंग ट्रेनिंग सेंटर

June 11, 2026
*सदर, बिन्दकी, खागा में बाढ़ पूर्व किया गया मॉकड्रिल*
फतेहपुर

*सदर, बिन्दकी, खागा में बाढ़ पूर्व किया गया मॉकड्रिल*

June 11, 2026
परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से सकुशल नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाय।
फतेहपुर

परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से सकुशल नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाय।

June 11, 2026
Next Post
उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की युवा टीम का गठन, हुआ स्वागत

उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की युवा टीम का गठन, हुआ स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

368515
Total Visitors
1414
Visitors Today

Recent Posts

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंदरों का उत्पात June 12, 2026
  • *ट्रेनों पर पथराव करने वालों की अब खैर नहीं, सादे कपड़ों में तैनात होगी पुलिस, जीआरपी अनुभाग मुस्तैद* June 12, 2026
  • जुमा नमाज के बाद मरकज मस्जिद के बाहर लगाया गया शरबत कैंप June 12, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)