-पीडब्ल्यूडी की सुस्त चाल कब होगी तेज
औंग, फतेहपुर। स्थानीय कस्बे के नेशनल हाईवे चौराहे से निकला लिंक रोड देवमई होते हुए सकुराबाद तक मात्र 19 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब डेढ़ घण्टे से ऊपर का समय लगता है। बीच बीच में करीब दस जगह इस सड़क में तालाब जैसे दृश्य आजकल देखने को मिल रहे हैं। चार पहिया वाहन से निकलने में ड्राइवर के बचाव करने के बाद भी हिचकोले खाने पड़ते हैं। इस सड़क के नवीनीकरण के लिए नौ माह पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ग्रामीण विकास अभिकरण चतुर्थ एवम पंचम तल के कार्यालय पत्रांक 2504/टी194(1)/ यूपीआरआरडीए/2024/दिनांक 15अक्टूबर 2024 के द्वारा उक्त सड़क के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ 19 लाख 57 हजार रुपए स्वीकृत हुए थे। लेकिन पीडब्ल्यूडी की रफ्तार इतनी सुस्त है कि नौ माह बाद एक नई जिन्दगी का उदय हो जाता है लेकिन सड़क के नवीनीकरण को लेकर पीडब्ल्यूडी शायद निविदा प्रक्रिया के तहत तकनीकी ब्रिड आगामी 20 अगस्त 2025 को खोलकर एक कदम चलकर सफलता के झण्डे गड़ेगा । पीडब्ल्यूडी की सुस्त चाल का प्रदर्शन कदाचार की श्रेणी में होने बावजूद उच्च अधिकारियों व जिला प्रशासन ने अभी तक संज्ञान में नहीं लिया है ।















