फतेहपुर। हर घर तिरंगा के अभियान के तहत 60 यू०पी० बटालियन एन०सी०सी० के कैडेटों के द्वारा तिरंगा दौड़ का आयोजन किय गया। जिसमे जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के एन०सी०सी० कैडेटों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में डा० भीमराव अम्बेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, महर्षि विद्या मंदिर, एवं ए०एस० इन्टर कालेज, फतेहपुर के एन०सी०ससी० कैडेट भी शामिल हुए। जनपद से 215 एन०सी०सी० कैडेटो, 03 एन०सी०सी० अधिकारी एवं सैन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। यह दौड़ श्रन फॉर फनश् और श्हर घर तिरंगा के अन्तर्गत आयोजित की गई। जिसमें झंडा उँचा रहे हमारा व हर घर लहराये तिरंगा प्यारा जैसे स्लोगन व उद्घोष के साथ लोगों को जागरूक किया। यह जागरूकता सरस्वती विद्या मंदिर कालेज के प्रागण से तेलियानी ब्लाक परिसर एवं जेल रोड होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर कालेज में समापन की गई। जिसमें कैडेटों ने देशभक्ति का जजबा दिखाते हुए जन जागरूकता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन कर्नल बृजेश पठानिया, कमान अधिकारी एवं कर्नल योगेन्द्र चिनवान, प्रशासनिक अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक कमान अधिकारी ने कैडेटों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि इस प्रकार के आयोजन हमारी राष्ट्रीयता की भावना को जागरूक करने और देशभक्ति का जगाने का कार्य करते है। कार्यकम के अन्त में सभी कैडेटों को जलपान प्रदान किया।















