• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Saturday, April 4, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

पीड़ितों की शिकायतों का करें त्वरित निस्तारण: डीएम

News-Desk by News-Desk
August 18, 2025
in फतेहपुर
0
पीड़ितों की शिकायतों का करें त्वरित निस्तारण: डीएम

READ ALSO

उलेमा की सर्वसम्मति से बड़ा फैसला—मुफ्ती शहाबुद्दीन चुने गए फतेहपुर के नए सुन्नी काज़ी

स्थापना दिवस पर साईं भक्ति धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशाल भंडारे का आयोजन

– खागा तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में दस शिकायतों का निस्तारण
– तहसील सभागार में पीड़ितों की समस्याएं सुनते डीएम रविन्द्र सिंह।
खागा, फतेहपुर। तहसील सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुल 149 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दस शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत गंभीरता से सुनी जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में नगर पंचायत खखरेरू के सभासदों ने नगर में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत प्रस्तुत की। डीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एसडीएम अभिनीत कुमार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पंचायतों में पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ विकास कार्य कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके अलावा भदोहा निवासी सूर्यभान त्रिपाठी ने अपने परिवार में बंटवारे के मामले में हो रही देरी को लेकर शिकायत दर्ज की। डीएम ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को प्रकरण की शीघ्र जांच कर निस्तारण करने का आदेश दिया। इसी प्रकार कई ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, बिजली कनेक्शन, सड़क मरम्मत तथा राजस्व संबंधी मामलों की शिकायतें प्रस्तुत कीं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न किया जाए। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अभिनीत कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। नियमित रूप से आयोजित हो रहे समाधान दिवस से आम जनता को अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। इस मौके पर सीओ बृजमोहन राय, तहसीलदार शैल कुमारी, नायब तहसीदार अरविंद सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रत्नमणि मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक हरीश साहनी, अरविंद पांडेय, कोतवाल राजकुमार सिंह, मौजूद रहे।

Tags: #DMनिर्देश#जनसेवा#तेज़कार्रवाई#लोककल्याण#शिकायतनिस्तारण \

Related Posts

उलेमा की सर्वसम्मति से बड़ा फैसला—मुफ्ती शहाबुद्दीन चुने गए फतेहपुर के नए सुन्नी काज़ी
फतेहपुर

उलेमा की सर्वसम्मति से बड़ा फैसला—मुफ्ती शहाबुद्दीन चुने गए फतेहपुर के नए सुन्नी काज़ी

April 4, 2026
स्थापना दिवस पर साईं भक्ति धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशाल भंडारे का आयोजन
फतेहपुर

स्थापना दिवस पर साईं भक्ति धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशाल भंडारे का आयोजन

April 3, 2026
करंट हादसे में मृत लाइनमैन के परिवार से मिला बसपा प्रतिनिधिमंडल, 50 लाख मुआवज़े व नौकरी की मांग
फतेहपुर

करंट हादसे में मृत लाइनमैन के परिवार से मिला बसपा प्रतिनिधिमंडल, 50 लाख मुआवज़े व नौकरी की मांग

April 3, 2026
मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा
फतेहपुर

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा

April 1, 2026
स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार
फतेहपुर

स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार

April 1, 2026
हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक
फतेहपुर

हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक

April 1, 2026
Next Post
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की मनाई पुण्यतिथि

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की मनाई पुण्यतिथि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023
कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                              

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

244915
Total Visitors
31
Visitors Today

Recent Posts

  • उलेमा की सर्वसम्मति से बड़ा फैसला—मुफ्ती शहाबुद्दीन चुने गए फतेहपुर के नए सुन्नी काज़ी April 4, 2026
  • नवागंतुक एसपी ने थाना चिकासी का किया आकस्मिक निरीक्षण April 3, 2026
  • जीआरपी कर्मियों को आधुनिक तकनीक और AI से लैस करेगा ‘iGOT कर्मयोगी’ पोर्टल April 3, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)