• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, April 2, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

किसानों की समस्याओं का तत्काल किया जाए निस्तारण: सीडीओ

News-Desk by News-Desk
August 20, 2025
in फतेहपुर
0
किसानों की समस्याओं का तत्काल किया जाए निस्तारण: सीडीओ

READ ALSO

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा

स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार

-अधिक रेट पर उर्वरक विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
फतेहपुर।      किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह ने बैठक का संचालन करते हुए गत बैठक में आयी शिकायतों के अनुपालन के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराया और शासन की लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी दी। कृषकों को तोरिया मिनीकिट निःशुल्क प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई। इसके अलावा, हरी खाद के लिए ढैचा की बुआई करने, जिप्सम के उपयोग, मृदा परीक्षण कराने, गोबर की खाद का प्रयोग करने और जल संचयन करने के लिए भी कृषकों से अपील की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र सिंह ने कृषकों को संतुलित उर्वरक के प्रयोग करने और जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि धान की फसल में रोग निवारण के लिए यूरिया और जिंक की संस्तुत मात्रा का घोल तैयार कर छिड़काव करना चाहिए। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने कृषकों को उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद को कृभको यूरिया उर्वरक की रैंक प्राप्त हो गई है, जो सहकारिता क्षेत्र के विक्रय केंद्रों के माध्यम से वितरित की जाएगी। बैठक में उपस्थित कृषकों ने गन्ना अधिकारी की तैनाती और धाता क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्र खोलने की मांग की। मुख्य विकास अधिकारी ने उप कृषि निदेशक को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उर्वरकों का वितरण उनकी निगरानी में किया जाए और अधिक रेट पर उर्वरक विक्रय करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कृषकों की शिकायतों का गुणवत्ता परख निस्तारण किया जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। बैठक में जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, उद्यान निरीक्षक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी और कृषक उपस्थित थे।
Tags: #AgricultureDevelopment#CDODirectives#FarmersIssues#FarmerSupport#KisanKalyan#KisanSamadhan

Related Posts

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा
फतेहपुर

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा

April 1, 2026
स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार
फतेहपुर

स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार

April 1, 2026
हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक
फतेहपुर

हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक

April 1, 2026
यूपीपीसीएस में नवी रैंनक हासिल कर शुभम ने जनपद का नाम किया रौश न
फतेहपुर

यूपीपीसीएस में नवी रैंनक हासिल कर शुभम ने जनपद का नाम किया रौश न

March 31, 2026
यूपीपीसीएस में लेखपाल बन गए कमर्शियल टैक्स आफिसर
फतेहपुर

यूपीपीसीएस में लेखपाल बन गए कमर्शियल टैक्स आफिसर

March 31, 2026
व्यापार मण्डल का होली व ईद मिलन समारोह सम्पन्न
फतेहपुर

व्यापार मण्डल का होली व ईद मिलन समारोह सम्पन्न

March 31, 2026
Next Post
कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर बांटे फल

कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर बांटे फल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

July 22, 2023
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

242335
Total Visitors
747
Visitors Today

Recent Posts

  • मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा April 1, 2026
  • स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार April 1, 2026
  • मानकों के चल रही दाल मिल में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक April 1, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)