• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Monday, February 16, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

अजरौली कांड में पल्लवी पटेल ने मृतक परिजनों से की मुलाकात

News-Desk by News-Desk
August 30, 2025
in फतेहपुर
0
अजरौली कांड में पल्लवी पटेल ने मृतक परिजनों से की मुलाकात

READ ALSO

बहुआ ब्लॉक में भगवान शिव परिवार की हुई मूर्ति स्थापना

महाशिवरात्रि पर दलीपुर मोड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

-भाजपा सरकार पर साधा निशाना
फतेहपुर।         धाता थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में 26 अगस्त की रात हुई दिल दहला देने वाली घटना के बाद राजनीतिक दलों का आना-जाना लगातार जारी है। यहां गांव के ही श्याम पाण्डेय ने धारदार हथियार से हमला कर 65 वर्षीय केशपाल सिंह की हत्या कर दी थी, जबकि रिटायर्ड सिपाही वीरभान सिंह और किसान रामलखन सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन अब यह मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग लेने लगा है। शनिवार को सिराथू की समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल मृतक परिजनों से मिलने गांव पहुंचीं। वह बाइक से सवार होकर सीधे अजरौली पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। पल्लवी पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। चाहे लखीमपुर खीरी के राजकुमार मौर्य की हत्या हो, प्रतापगढ़ के कमल सरोज का मामला हो, कौशांबी की सिराथू विधानसभा में पाल समाज की बेटी के साथ अपराध हो, वाराणसी में हेमंत पटेल की मौत हो या फिर अब फतेहपुर के अजरौली की घटना इन सभी मामलों में पीड़ित दलित और पिछड़े समाज के लोग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वोट लेकर सत्ता में आती है और फिर अपने समर्थक वर्ग को संरक्षण देती है, जबकि पीड़ितों को न्याय से वंचित रखा जाता है। उन्होंने कहा कि अजरौली कांड में भी आरोपी को बचाने का प्रयास थाना प्रभारी और पुलिस द्वारा किया जा रहा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और तत्काल प्रभाव से सीओ व एसओ को हटाया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद न तो एसडीएम और न ही राजस्व विभाग का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा, जिससे साफ है कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि मृतक और घायलों के परिवारों को न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी बड़ा जन आंदोलन करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को 2027 के चुनाव में जनता इसका करारा जवाब देगी।
Tags: #AzrauliIncident#CondolenceVisit#PallaviPatel#SupportToFamilies#WithTheVictims

Related Posts

बहुआ ब्लॉक में भगवान शिव परिवार की हुई मूर्ति स्थापना
फतेहपुर

बहुआ ब्लॉक में भगवान शिव परिवार की हुई मूर्ति स्थापना

February 15, 2026
महाशिवरात्रि पर दलीपुर मोड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब
फतेहपुर

महाशिवरात्रि पर दलीपुर मोड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

February 15, 2026
महाशिवरात्रि: बम भोले के जयकारों से गूंजा सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर
फतेहपुर

महाशिवरात्रि: बम भोले के जयकारों से गूंजा सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर

February 15, 2026
एआरपी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने राजेन्द्र पटेल
फतेहपुर

एआरपी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने राजेन्द्र पटेल

February 15, 2026
महाशिवरात्रि पर जगह-जगह भंडारों का हुआ आयोजन
फतेहपुर

महाशिवरात्रि पर जगह-जगह भंडारों का हुआ आयोजन

February 15, 2026
इटेलिका टाइल्स स्टूडियो का हुआ उद्घाटन
फतेहपुर

इटेलिका टाइल्स स्टूडियो का हुआ उद्घाटन

February 15, 2026
Next Post
इंसान को बेदार तो हो लेने दो, हर कौम पुकारेगी हमारे हैं हुसैन

इंसान को बेदार तो हो लेने दो, हर कौम पुकारेगी हमारे हैं हुसैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

199966
Total Visitors
365
Visitors Today

Recent Posts

  • बहुआ ब्लॉक में भगवान शिव परिवार की हुई मूर्ति स्थापना February 15, 2026
  • महाशिवरात्रि पर दलीपुर मोड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब February 15, 2026
  • महाशिवरात्रि: बम भोले के जयकारों से गूंजा सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर February 15, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)