• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, June 10, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

ओवरलोड ट्रक की टक्कर से नहर में गिरा स्कूली छात्र, बाल-बाल बची जान

News-Desk by News-Desk
September 15, 2025
in फतेहपुर
0
ओवरलोड ट्रक की टक्कर से नहर में गिरा स्कूली छात्र, बाल-बाल बची जान

READ ALSO

*प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम में डीएम बोली सिंगल विंडो के माध्यम से समस्यों का किया निस्तारण*

बिछाई गई पाइप लाइनों के मार्गों को मोटरेबल कराना सुनिश्चित करे – डीएम

असोथर, फतेहपुर। नगर पंचायत असोथर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रेममऊ कटरा निवासी 13 वर्षीय मुकेश पुत्र शिवमोद, कक्षा 9 का छात्र सर्वाेदय इंटर कॉलेज पढ़ने जा रहा था। जैसे ही वह सुबह करीब 8 बजे असोथर बस स्टॉप के पास नहर पुलिया पर पहुँचा, तभी तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र साइकिल समेत सीधे नहर में जा गिरा और पुलिया पर पड़े ढोले में फंस गया। अचानक हुई घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्काल दौड़कर बच्चे को नहर से बाहर निकाला। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोटें नहीं आईं, वरना हादसा उसकी जिंदगी ले सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद डंप संचालकों से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस से मिलीभगत कर पीड़ित छात्र को महज दो हजार रुपये देकर मामला रफा-दफा करने का प्रयास किया। इसके बाद सबके जाने के बाद पुलिस ने ट्रक को रोका और थाने ले गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर काफी देर से पहुंची। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घायल छात्र को ग्रामीणों ने ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में फर्राटा भरते ओवरलोड ट्रक आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं। इन खतरनाक वाहनों से स्कूली बच्चों व राहगीरों की जान खतरे में रहती है, लेकिन स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन आंखें मूंदे बैठे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन पर रोक नहीं लगाई गई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। वहीं, घटना पर जब जरौली चौकी इंचार्ज अंकुश यादव से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि “डंपर को कब्जे में लिया गया था, लेकिन छात्र के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। ऐसे में वाहन को छोड़ दिया गया। छात्र के इलाज और नुकसान की भरपाई संचालकों द्वारा कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के आतंक और पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी दुर्घटना होना तय है।

Tags: #CanalAccident#NarrowEscape#OverloadedTruck#RoadSafety#SchoolStudent#TrafficViolation

Related Posts

*प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम में डीएम बोली सिंगल विंडो के माध्यम से समस्यों का किया निस्तारण*
फतेहपुर

*प्रबुद्ध वर्ग संवाद कार्यक्रम में डीएम बोली सिंगल विंडो के माध्यम से समस्यों का किया निस्तारण*

June 9, 2026
बिछाई गई पाइप लाइनों के मार्गों को मोटरेबल कराना सुनिश्चित करे – डीएम
फतेहपुर

बिछाई गई पाइप लाइनों के मार्गों को मोटरेबल कराना सुनिश्चित करे – डीएम

June 9, 2026
*कलेक्ट्रेट  कार्यालय में  आए जनसामान्य के प्रार्थना पत्रों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए किया निर्देशित*।
फतेहपुर

*कलेक्ट्रेट  कार्यालय में  आए जनसामान्य के प्रार्थना पत्रों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए किया निर्देशित*।

June 8, 2026
*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों को देखा*।
फतेहपुर

*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों को देखा*।

June 8, 2026
*ग्राम पंचायत आसलपुर में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन*
फतेहपुर

*ग्राम पंचायत आसलपुर में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन*

June 8, 2026
बैंकर्स जनपद का ऋण जमानुपात बढ़ाए–डीएम
फतेहपुर

बैंकर्स जनपद का ऋण जमानुपात बढ़ाए–डीएम

June 8, 2026
Next Post
ग्रामीणों ने चोर समझकर युवक को पीटा, एसपी बोले अफवाह फैलाने  पर होगी कार्रवाई

ग्रामीणों ने चोर समझकर युवक को पीटा, एसपी बोले अफवाह फैलाने  पर होगी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

362736
Total Visitors
659
Visitors Today

Recent Posts

  • सपा का अल्टीमेटम ‘शराब के ठेके, बार और आलीशान मांसाहारी होटल भी हों शहर से बाहर’। June 9, 2026
  • *सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जहानाबाद में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया* June 9, 2026
  • चोरी की वारदात का सफल खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार June 9, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)