फतेहपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्ध महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म आज ही के दिन वर्ष 1875 में हुआ था। वह एक स्वतंत्रता सेनानी व आजाद भारत के पहले गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री थे। उन्होनें स्वतंत्रता के बाद 565 रियासतो को भारतीय संघ में विलय कराने में महान योगदान किया। वारदौली सत्याग्रह में सफल होने के बाद गाँधी जी ने वहाँ की महिलाओं के आग्रह पर उन्हें श्सरदार की उपाधि दी। विद्यालय में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सम्प्रभुता बनाये रखाने हेतु प्रधानाचार्य जी द्वारा बच्चों को शपथ दिलायी गयी तथा प्राथमिक जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों के लिए कविता लेखन, निबन्ध लेखखन् भाषण व चित्रकला प्रतियोगितांए हुयी। जिसमें प्राथमिक वर्ग निबन्ध लेखन में हिमांशी राजपूत, कविता लेखन में अना पटेल, चित्रकला में आराध्या व हर्षित सिंह ने अपने स्थान बनाये। वहीं जूनियर वर्ग में यशी यादव, आराध्या द्विवेदी, शानवी, काव्या मिश्रा, रिद्धिमा पाठक आदि ने बेहतर प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग के लिए शानवी शुक्ला, मयंक ने ड्राइंग के माध्यम से अपनी बेहतर अभिव्यक्ति दी। वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 11 वीं की छात्रा साक्षी सचान प्रथम स्थान 10वीं की छात्रा नैनम गुप्ता द्वितीय स्थान व नाव्या शुक्ला तृतीय स्थान पर रहे।















