फतेहपुर। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के जिला उपाध्यक्ष अनिल महाजन का जन्मदिवस भिटौरा स्थित वृद्धाश्रम में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में वृद्धों और निराश्रितों को माल्यार्पण किया गया और भोजन कराया गया। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे प्रयोजन समाज में लोगों को वृद्धजनों की सेवा हेतु प्रेरित करते हैं। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि मानव सेवा ही परम सेवा है। अनिल महाजन ने कहा कि मेरे जन्मदिवस के अवसर पर लोगों के असीम स्नेह और प्यार से अभिभूत हूं, वृद्धजनों की सेवा का अवसर और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर मेरा जीवन धन्य हो गया। इस अवसर पर श्रवण दीक्षित, प्रेमदत्त उमराव, संदीप श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह चौहान, जयकिशन, संजय गुप्ता, सलामत अली, कैस खान, सोनू शुक्ला, सर्वेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, अशोक कुमार, अमित श्रीवास्तव और वृद्धाश्रम के व्यवस्थापिका नीतू वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।















