फतेहपुर। उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने मवई व्यापार मण्डल के 218 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्त समस्याओं का हल व्यापार मण्डल करेगा। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि जनपद की समस्त तहसीलों और कस्बों में व्यापारियों की कार्यशाला का आयोजन कर व्यापारी बंधुओं को जागरूक किया जाएगा। मवई व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सोनू अग्रहरि ने कहा कि शीघ्र ही मवई के आसपास सभी ग्रामों में इकाई का गठन करके इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद साहू, उपाध्यक्ष रमेश सोनी, मवई व्यापार मण्डल के महामंत्री शत्रुघ्न साहू, पप्पू अग्रहरि, रवि अग्निहोत्री, सत्यम अग्रहरि, विक्रम सिंह, पिंटू अग्रहरि, अवधेश पाल, राजेश चौरसिया, रवि सोनी, योगेश सोनी, गोलू गुप्ता, मनोज मौर्या, अजय अग्रहरि, भरत लाल साहू, कन्हई द्विवेदी, राजेश चौरसिया और विपिन चौधरी उपस्थित रहे।















