फतेहपुर। शहर के ज्वालागंज स्थित रामलीला मैदान में नेपाली बुद्धिस्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ देवाशीष चौधरी, चंदियाना वार्ड के सभासद भाजपा नगर उत्तरी के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। वही लगाए गए स्टालों का उन्होंने अवलोकन किया तो संचालक अमित लाम्बा उर्फ कालू ने बताया कि यह प्रदर्शनी 20 फरवरी तक लगाई गई है जिसमें सर्दी के सभी ऊलेन कपड़े मौजूद हैं। जिसमें साल, जैकेट, स्वेटर, सदरी, स्टॉल, कार्डिगन, वूलन प्लाजो, मोजे, टोपी सहित बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी महिला पुरुषों के लिए फिक्स दाम में उपलब्ध है। जहां पर लोग पहुंचकर सर्दी से बचने के लिए वूलन कपड़े खरीद सकते हैं। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महामंत्री रामजी श्रीवास्तव, सभासद विनय तिवारी, अमित शिवहरे, बच्चा तिवारी, भगत, मनोज साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय मोदनवाल, हरिओम, आकाश, टसी, नीमा, विनीश, गोपाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।















