-शहीद स्थल पर पहुंच मृतकों को दी श्रद्धांजलि
फतेहपुर। आज कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर कांग्रेसियों ने एक शोक सभा का आयोजन कर घटना में गगन दुःख व्यक्त किया एवं मृतकों की आत्म शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में दुख व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि अब भाजपा सरकार की विफलता सड़कों पर उतर आई है अब ऐसा प्रतीत होता की देश बिना किसी सरकार के चल रहा है उन्होंने आगे कहा कि नौ मई 2025को प्रधानमंत्री का व्यक्तब्य कि अब कोई भी आतंकवादी घटना युद्ध मानी जाएगी एक कोरा संदेश साबित हुआ है जो महज जनता को गुमराह करने वाला है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि देश के ग्रह मंत्री चुनाव व सरकार बनाने में इतना व्यस्त रहते हैं कि उन्हें देश की कोई चिंता नहीं है साथ ही रक्षा मंत्री तो शायद देश में कोई है ही नहीं सबकुछ भगवान भरोसे चल रहा है जो अत्यंत दुखद है। शोक सभा के उपरांत सभी कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर ठा. दरियाब सिंह की प्रतिमा तक मार्च कर वहां मौन रखा। श्रद्धांजलि सभा में संतोष कुमारी शुक्ला,शेख एजाज अहमद,ई. देवी प्रकाश दुबे, राजीव लोचन निषाद, राम नरेश महराज, अनुराग नारायण मिश्र, सैयद सहाब अली, आदित्य श्रीवास्तव,चौधरी मोइन राइन,अकरम काले, नौशाद अहमद,ओसाफ़ अहमद,डॉ हमीद अहमद, नसीम अंसारी, अमीरउज्जमा, रमजान अहमद, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, नज़मीकमर, हम्माद हुसैन, असलम,आदि लोग मौजूद रहे।















