फतेहपुर। शहर के राधानगर स्थित जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में बाल दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह ने नेहरू जी के जीवन पर विस्तार से चर्चा किया। इस अवसर पर प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, अध्यक्ष शिवपाल, विमल मिश्रा, उमेश कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार सिंह, शिवम अग्रहरी, राम प्रताप, नरेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। तो वहीं साई सिटी इंटर कॉलेज में प्रबंधक पवन सिंह गौर के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। तो वहीं चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही तो वही नन्हे मुन्ने बालकों ने स्टाल लगाए जहां पर लोगों ने खूब लुत्फ़ उठाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, अनुराधा मिश्रा, विद्यालय की डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव, भूतपूर्व सैनिक उत्थान समिति के अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी, जागृति तिवारी, सतीश द्विवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। तो वही जीटी रोड स्थित भावना दिव्यांग विद्यालय में श्रवण, बाधित, मानसिक मंदित एवं दिव्यांग बच्चों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की सचिव ललित रस्तोगी एवं निदेशिका भावना श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी क्षमता के अनुसार गीत, कविता, डांस प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूजा बाजपेई, माधुरी श्रीवास्तव, सुमन, शिवानी, रत्ना श्रीवास्तव, अंजना सिंह, शशि, ज्योति सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।तो वही सागर कन्वेंट स्कूल में बाल दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर प्रबंधक अशोक कुमार मौर्य एवं प्रधानाचार्य शोभना मिश्रा, उप प्रधानाचार्य विकास सिंह एवं कोऑर्डिनेटर रेखा साहू द्वारा माल्यार्पण किया गया और उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सुनील कुमार, रवि कुमार, विपिन मौर्य, नागेंद्र तिवारी, देवेंद्र श्रीवास्तव, विभोर पांडे, विवेक कुमार, भूपेंद्र शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।















