फतेहपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण एवं बचपन डे केयर सेन्टर में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को यूनीफार्म वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक खागा कृष्णा पासवान, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नैशीन, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अवनीश कुमार यादव आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत 20 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 05 दिव्यांगजनों को स्मार्टकेन एवं 10 दिव्यांगजनों को एम०आर० किट का वितरण किया गया। साथ ही बचपन डे केयर सेन्टर, में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क यूनीफार्म भी वितरित की गयी। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के लिए भोजन एवं पानी की व्यवस्था भी की गयी। उपकरण प्राप्त करने पर सभी दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे। इसके साथ ही बचपन डे केयर सेन्टर पर दिव्यांग बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुत भी की गयी।















