फतेहपुर। हुसैनगंज थाने के मातिमपुर की रहने वाली गुलशन बानो पत्नी अब्दुल रहमान ने महिला थानाध्यक्ष के नाम दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया की प्रार्थिनी का विवाह जब से हुआ है प्रार्थिनी के पति, सास व ससुर आए दिन दहेज को लेकर प्रताड़ित करते रहते हैं और आए दिन मारते पीटते हैं। प्रार्थिनी ने इसकी शिकायत कई बार किया लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और ना ही प्रार्थिनी के पति की आदत में कोई सुधार हुआ है। इस दौरान उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति को ऐसा लगता है कि किसी अन्य महिला से भी अवैध संबंध है क्योंकि कई बार वह फोटो व वीडियो बनाकर उसको दिखाता है और डराता है कि वह दूसरी शादी कर लेगा। उसने बताया कि 20 नवंबर को प्रार्थिनी का पति आया और उसे कई अश्लील फोटो दिखाए जिससे तंग आकर पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर शिकायत कर रही है और उसने गुहार लगाई है की प्रार्थिनी के पति को समझाया बुझाया जाए क्योंकि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है ऐसा ना हो कि उसका पति उसकी कहीं हत्या न कर दे। उसने यह भी बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। इन हालातो में अब वह कहां जाए। इसलिए अगर उसके पति को समझा बुझा दिया जाएगा तो उसका जीवन यापन अच्छे से हो सकेगा।इस दौरान उसके साथ उसकी माँ भी मौजूद थी।















