• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, June 30, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

2364 बूथों पर मतदाता सूची का वाचन, डीएम ने लिया जायजा

News-Desk by News-Desk
January 18, 2026
in फतेहपुर
0
2364 बूथों पर मतदाता सूची का वाचन, डीएम ने लिया जायजा

READ ALSO

*चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप*

*ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप*

– त्रुटि या छूटे हुए मतदाता निर्धारित तिथियों में भरें फार्म: रविन्द्र
– मतदेय स्थल में चल रहे कार्य का निरीक्षण करते डीएम रविन्द्र सिंह।
फतेहपुर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित कुल 2364 मतदेय स्थलों पर आलेख्य मतदाता सूची का वाचन किया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा सदर के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहे मतदाता सूची वाचन कार्यक्रम का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए, इसके लिए पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने आम जनमानस को जानकारी देते हुए बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। इसी क्रम में 18 जनवरी 2026 को समस्त बीएलओ अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची का वाचन कर रहे हैं। इस दौरान जनपद के अधिकारी सतत भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी मतदेय स्थलों पर फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 एवं घोषणा पत्र पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की जा रही है, ताकि पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा आपत्ति दर्ज कराने में आसानी हो। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान की अगली तिथियां 31 जनवरी शनिवार एवं एक फरवरी रविवार निर्धारित की गई हैं। इन विशेष अभियान दिवसों पर पदाभिहित स्थलों पर बीएलओ के साथ आवश्यक स्टाफ एवं पदाभिहित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने बताया कि फार्म-6 भरते समय नाम, पता एवं वर्तनी की शुद्ध प्रविष्टियां सुनिश्चित कराई जा रही हैं। इसके पश्चात बीएलओ द्वारा बीएलओ ऐप के माध्यम से फार्म अपलोड किया जा रहा है। ऐप पर फोटो सत्यापन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके अंतर्गत जिन आवेदकों की फोटो उपलब्ध नहीं है अथवा धुंधली (ब्लर) है, वहां नवीनतम एवं स्पष्ट फोटो अपलोड की जाएगी। इसके अतिरिक्त मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी निर्वाचन आयोग के ईसीआईएनईटी मोबाइल एप एवं वेबसाइट के जरिए फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 एवं घोषणा पत्र सबमिट कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि वे समय रहते मतदाता सूची का अवलोकन कर लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि, छूट या आपत्ति होने पर निर्धारित तिथियों में आवश्यक फार्म भरकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार को सुदृढ़ बनाएं।

Tags: #DemocracyInAction#DistrictAdministration#ElectionPreparation#ElectoralProcess#VoterAwareness

Related Posts

*चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप*
फतेहपुर

*चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप*

June 23, 2026
*ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप*
फतेहपुर

*ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप*

June 23, 2026
जश्ने शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस में गूंजा अहले बैत का पैगाम, करबला की कुर्बानियों से नम हुई आंखें
फतेहपुर

जश्ने शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस में गूंजा अहले बैत का पैगाम, करबला की कुर्बानियों से नम हुई आंखें

June 23, 2026
बड़े मंगल पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के 6 सदस्यों ने किया रक्तदान
फतेहपुर

बड़े मंगल पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के 6 सदस्यों ने किया रक्तदान

June 23, 2026
*नशा से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास की ज़रुरत*
फतेहपुर

*नशा से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास की ज़रुरत*

June 23, 2026
 *विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराए।*
फतेहपुर

 *विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराए।*

June 23, 2026
Next Post
खुलासा: समलैंगिक संबंधों में रोड़ा बनने पर कराई थी पति की हत्या

खुलासा: समलैंगिक संबंधों में रोड़ा बनने पर कराई थी पति की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

393924
Total Visitors
1238
Visitors Today

Recent Posts

  • *पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मुहर्रम की छठी का जुलूस, कोतवाली SHO छत्रपाल सिंह की भूमिका रही सराहनीय* June 23, 2026
  • *चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप* June 23, 2026
  • *ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप* June 23, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)