– यूथ व चाइल्ड विंग की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऊर्जा व उत्साह से भरा
– मेधावियों को सम्मानित करते बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी।
फतेहपुर। धर्मकान्ति सेवा ट्रस्ट के शाखा कार्यालय बकंधा में ट्रस्ट का स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से किया गया। जिसमें ट्रस्ट की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव नयन गिरि, समाजसेवी अशोक तपस्वी, आदित्य तिवारी, सुनील राज, अभय सिंह यादव एवं सुमेश मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। संचालन में ट्रस्ट के ब्लॉक विंग कमांडर उदयभानु, जिला विंग कमांडर अनुज एवं स्टेट विंग कमांडर हार्डी मौर्या सहित सभी कमांडरों की भूमिका सराहनीय रही। कमांडरों ने व्यवस्थाओं को बखूबी संभालते हुए कार्यक्रम को अनुशासन और सुचारु संचालन का उदाहरण बनाया। ट्रस्ट के संस्थापक कंचन धर्मकान्ति, मुख्य ट्रस्टी संदीप कुमार धर्मकान्ति व पदाधिकारी कुलदीप शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य फैज़ान, उमेश, यासीन, सनी, सुमित, अंश, सत्यम, अल्ताफ, संदीप, अमन, रेखा एवं धीर की सक्रिय सहभागिता रही। इसके साथ ही ट्रस्ट की पूरी यूथ विंग एवं चाइल्ड विंग की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। अतिथियों ने धर्मकान्ति सेवा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।















