फतेहपुर। होलिका दहन पर चौधराना मोहल्ले में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव व रजत श्रीवास्तव के नेतृत्व में आदर्श होलिकोत्सव शिव मंदिर परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम में मोहल्ले के ही 21 बच्चों ने विभिन्न होली के गीतों में नृत्य कर प्रतिभाग किया। डांसिंग चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी वरिष्ठजनों एवं समाजसेवियों को टोपी, जय श्री कृष्ण पटका पहनाकर एवं अबीर गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले बच्चों में दिव्य, भव्य, नित्यांशी, रुद्रांशी, वन्य, विवान, अथर्व, अनुष्का, आद्या, अंश, भूमि, अद्विका, काव्या, अनन्या, तान्या, आरना, राधे, आराध्या, विधी, कृधा रहे। अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं व पुरानी परम्पराओं को फिर से जीवित करने व सभी बड़े बुजुर्गों को एक साथ बुलाने का अनूठा प्रयास डॉ अनुराग द्वारा किया गया। स्वच्छताग्राही महेश के साथ शोएब निहाल, अर्पित व बिट्टी श्रीवास्तव को भी शाल, प्रतीक चिन्ह व जय श्री कृष्ण पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया। डॉ अनुराग ने मोहल्लेवासियों को चिकनपॉक्स से बचाव हेतु होम्योपैथिक औषधि प्रदान की। कार्यक्रम में संदीप श्रीवास्तव, शोएब निहाल, रामजी श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता ने भी मनमोहक देशभक्ति व भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर राम प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ श्याम बिहारी श्रीवास्तव, वेदप्रकाश गुप्ता, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राकेश केसरवानी, अजय साहू, संजय श्रीवास्तव, आचार्य रामनारायण, दिनेश श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, गजेंद्र श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, उमेश कुमार श्रीवास्तव, वर्षा, दीपिका, ऐश्वर्या, रुपाली श्रीवास्तव, रामजी श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, उपेंद्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।















