अमौली, फतेहपुर। कई दशक से भारतीय जनता पार्टी में कार्य कर रहे देवेन्द्र अवस्थी को अमौली मण्डल से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिस पर साहब सिंह गौतम की अगुवाई में रजत प्रताप सिंह द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाइक व चार पहिया वाहनों से जुलूस निकाल डीजे के साथ बिरनई से चलकर कस्बा भ्रमण के पश्चात सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क पहुंचा। जहां पर मंचासीन सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकत्री रेखा मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने पार्टी पर सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध जताने वालों को पार्टी पर कोई जगह न होने की बात कही। पूर्व शिक्षक व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामस्वरूप कोरी व डॉ रामभक्त वर्मा ने पार्टी की नीतियों का बखान किया। कार्यक्रम में विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल ने छोटे से छोटे कार्यकर्ता का पार्टी में सम्मान होने की बात कही। इस मौके पर गौरी शंकर अवस्थी, सुरेंद्र नाथ उमराव, सत्य प्रकाश शुक्ला, राजेश वर्मा, रणधीर सिंह, मोहित सोनी, शिवेंद्र सिंह, अजय पटेल, शिम्पू शिवहरे, संतोष गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।















