• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, July 26, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

ईको गार्डन में अति पिछड़ों के अलग आरक्षण व रोजगार को लेकर ध्यानाकर्षण कार्यक्रम

News-Desk by News-Desk
March 10, 2026
in लखनऊ
0
ईको गार्डन में अति पिछड़ों के अलग आरक्षण व रोजगार को लेकर ध्यानाकर्षण कार्यक्रम

READ ALSO

अमर नाथ मिश्रा पुनः व्यापार मंडल लखनऊ के अध्यक्ष चुने गए

निदेशक सूचना विशाल सिंह ने लिया ऐतिहासिक फैसला साप्ताहिक समाचार पत्रों को सूचना विभाग सीधे जारी करेगा विज्ञापन

* कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू कर अति पिछड़ों को मिले अलग आरक्षण
* रिक्त सरकारी पदों को तत्काल भरा जाए
* मोदी सरकार अब तक की सबसे कमजोर सरकार साबित हुई
* ईको गार्डन में हुआ ध्यानाकर्षण कार्यक्रम, रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्रक
लखनऊ। कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू कर पंचायत चुनाव से पूर्व अति पिछड़े वर्ग को ओबीसी आरक्षण में अलग कोटा देने, प्रदेश के सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को तत्काल भरने, प्रदेश से पूंजी पलायन पर रोक लगाने, किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करने, जनगणना में आदिवासियों के धर्म कोड को लागू करने, कोल जाति को आदिवासी (एसटी) का दर्जा देने तथा माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा महिलाओं के शोषण पर रोक लगाने की मांगों को लेकर रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान की ओर से मंगलवार को लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल ध्यानाकर्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक पत्रक भी भेजा गया। कार्यक्रम में आयोजित सभा की अध्यक्षता ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.आर. दारापुरी ने की, जबकि संचालन अभियान के संयोजक व राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल ने किया।
सभा को एआईपीएफ के संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिंद, राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शेखर दीक्षित, अम्बेडकर जन मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक श्रवण कुमार निराला, अति पिछड़ा अधिकार मंच के एडवोकेट रामेश्वर ठाकुर, रोजगार अधिकार अभियान के राजेश सचान, आदिवासी वनवासी महासभा के इंजीनियर रामकृष्ण बैगा और डा. बृज बिहारी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अब तक की सबसे कमजोर सरकार साबित हुई है। उनका आरोप था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के सामने झुकने की नीति से भारत की आर्थिक संप्रभुता पर खतरा पैदा हुआ है। सभा में वक्ताओं ने कहा कि अति पिछड़ा समाज, महिलाएं, दलित, आदिवासी और पसमांदा मुसलमान आज भी सामाजिक-आर्थिक रूप से हाशिए पर हैं और उनके अधिकारों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के लिए प्रतिनिधित्व और संसाधनों में भागीदारी सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है। वक्ताओं ने मांग की कि जनगणना में आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड का प्रावधान किया जाए और कोल आदिवासी जाति को शीघ्र ही अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिया जाए। सभा में यह भी कहा गया कि प्रदेश के बैंकों में जमा लगभग 50 प्रतिशत पूंजी का पलायन अन्य क्षेत्रों में हो रहा है। यदि इस पूंजी का उपयोग प्रदेश की महिलाओं और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में किया जाए तो इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश के विकास को भी गति मिलेगी।

Tags: #AtiPichhda#EcoGarden#KarpooriThakurFormula#LucknowNews#OBCReservation#ReservationDemand#RozgarAdhikar#SocialJustice

Related Posts

अमर नाथ मिश्रा पुनः व्यापार मंडल लखनऊ के अध्यक्ष चुने गए
लखनऊ

अमर नाथ मिश्रा पुनः व्यापार मंडल लखनऊ के अध्यक्ष चुने गए

June 10, 2026
निदेशक सूचना विशाल सिंह ने लिया ऐतिहासिक फैसला साप्ताहिक समाचार पत्रों को सूचना विभाग सीधे जारी करेगा विज्ञापन
लखनऊ

निदेशक सूचना विशाल सिंह ने लिया ऐतिहासिक फैसला साप्ताहिक समाचार पत्रों को सूचना विभाग सीधे जारी करेगा विज्ञापन

June 1, 2026
रोजगार और पेपर लीक पर एक्स पर चला अभियान
लखनऊ

रोजगार और पेपर लीक पर एक्स पर चला अभियान

May 24, 2026
जब तक नहीं लगेगा मल्लीह पासी का स्मृति द्वार, जारी रहेगा प्रवास : कौशल किशोर
लखनऊ

जब तक नहीं लगेगा मल्लीह पासी का स्मृति द्वार, जारी रहेगा प्रवास : कौशल किशोर

April 26, 2026
*घरेलु कलह के चलते विवाहिता ने की आत्महत्या*
लखनऊ

*घरेलु कलह के चलते विवाहिता ने की आत्महत्या*

April 10, 2026
35 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद वरिष्ठ शिक्षक श्री राजेश शुक्ला सेवानिवृत्त, भावुक माहौल में भव्य विदाई
लखनऊ

35 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद वरिष्ठ शिक्षक श्री राजेश शुक्ला सेवानिवृत्त, भावुक माहौल में भव्य विदाई

April 1, 2026
Next Post
 21 रमज़ान: शहादत-ए-मौला अली पर मुंब्रा में ग़मगीन माहौल, मजलिस और जुलूस का हुआ आयोजन

 21 रमज़ान: शहादत-ए-मौला अली पर मुंब्रा में ग़मगीन माहौल, मजलिस और जुलूस का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023
एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

439458
Total Visitors
833
Visitors Today

Recent Posts

  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मोदी सरकार की छवि पर सवाल, CJP आंदोलन के बाद बदला सियासी समीकरण July 26, 2026
  • ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रम्प, मिसाइलों की कमी और सैनिकों की सुरक्षा बनी वजह July 26, 2026
  • भारत की जिम्बाब्वे पर 90 रन की धमाकेदार जीत, टी-20 में 200+ स्कोर का रिकॉर्ड फिर हुआ बराबर July 26, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)