- काशी से रुद्र महायज्ञ राम कथा में शामिल होने जाते समय किया गया स्वागत
बिंदकी : काशी से फतेहपुर जनपद के खजुहा ब्लॉक के बिंदौर गांव में आयोजित सिद्ध पीठ दंडी स्वामी सती धाम आश्रम में चल रहे रुद्र महायज्ञ राम कथा में शामिल होने जाते समय रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के तहसील गेट के समीप कानपुर बांदा मार्ग में शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे काशी के सुमेरु पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज का फूल माला पहनकर तथा शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। बताते चलें कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज काशी से फतेहपुर जनपद के खजुहा ब्लाक स्थित बिदौर गांव के सिद्ध पीठ दंडी स्वामी सती धाम आश्रम में चल रहे रुद्र महायज्ञ राम कथा में शामिल होने जा रहे थे। लोगों को जानकारी हुई तो एकत्रित हो कर जगतगुरु शंकराचार्य का स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर एडवोकेट सुनील तिवारी रघुनाथ शुक्ला देवराज शुक्ला सौरभ बाजपेई राजेश तिवारी रजत गुप्ता अंकित गुप्ता विभु शुक्ला ओम जी शुक्ला अंशुल शुभम अनिल तिवारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे









