नेहा गुप्ता संवाददाता
शाहाबाद। (रामपुर) गौ रक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने मुरादाबाद जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि मथुरा में गौ सेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर कर देने वाले फरसा बाबा उर्फ चन्द्र शेखर का निधन अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन से मांग की है कि इस कृत्य मैं शामिल लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करते हुए फरसा बाबा को शांति दिलाने का कार्य किया जाए। ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की घटनाओं को दोबारा अंजाम न दे पाए। ब्रज क्षेत्र खासकर मथुरा जिले की सीमाओं पर गौ तस्करों का अड्डा बन जाने का भी आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई करने की भी मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई है।















