*शादी समारोह से लौट रहा था परिवार*
नेहा गुप्ता
शाहाबाद। (रामपुर) शाहबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें शादी समारोह से लौट रहे तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए एवं दो बच्चों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार ई रिक्शा में एक पिकअप ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई एवं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जनपद बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के मुड़िया पिशनहारी गांव निवासी खुशी खान अपनी पत्नी सकीना और बच्चों आबिद नावेद और अरमाना के साथ शाहबाद थाना क्षेत्र के नंदगांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी लोग ई रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे जैसे ही ई रिक्शा ढकिया गांव के पास पहुंचा सामने से आ रही पिकअप ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़कर पहुंचे हादसे में आबिद और नावेद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खुशी खान सकीना और अरमाना गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने अरमाना की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सकीना और खुशी खान का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों मृत्य शबों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप वाहन और उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है।















