जाकिर अली
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों और नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को आज उस समय बड़ी सफलता मिली, जब खजनी पुलिस ने स्वाट और एसओजी टीम के साथ मिलकर अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी। पुलिस ने इस मामले में बिहार और यूपी के अलग-अलग जिलों के रहने वाले 5 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान धरे गए तस्कर जानकारी के अनुसार, एसपी दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह अपनी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की चार पहिया वाहन को संदिग्ध पाकर रोका गया। तलाशी लेने पर पुलिस की आंखें फटी रह गईं; गाड़ी के अंदर 264 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी।
पुलिस ने मौके से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बिहार और उत्तर प्रदेश के तस्कर शामिल हैं:
मो. इस्तेयाक आलम (सिवान, बिहार)
राजू (सिवान, बिहार)
राहुल यादव उर्फ मोनू (तिवारीपुर, )
आलोक यादव गीडा,
खजनी पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.सं. 90/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(2)(बी) और 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है कि यह शराब कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ खपाया जाना था। इनकी रही मुख्य भूमिका इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह, स्वाट प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह, एसओजी प्रभारी राज मंगल सिंह और उनकी टीम (सब-इंस्पेक्टर अर्जुन पटेल, अविनाश सिंह, शुभम सिंह व अन्य कांस्टेबल) की अहम भूमिका रही। पुलिस बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों का इस्तेमाल अक्सर तस्करी जैसे अपराधों में किया जा रहा है, जिस पर पुलिस अब पैनी नजर रख रही है।















