संवाददाता/जाकिर अली
गोरखपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर आज गोरखनाथ मंदिर भक्ति और श्रद्धा के रंग में डूबा नजर आया। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए विधि-विधान से कन्या पूजन किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने हाथों से छोटी-छोटी कन्याओं के चरण धोए, उन्हें चुनरी ओढ़ाई और माथे पर तिलक लगाकर देवी स्वरूप मानकर उनकी आरती उतारी। पूजन के पश्चात उन्होंने कन्याओं को बड़े स्नेह से भोजन कराया और दक्षिणा देकर विदा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि कन्या पूजन हमारी सनातन संस्कृति में नारी शक्ति के प्रति सम्मान का सर्वोच्च प्रतीक है।















