संवाददाता/जाकिर अली
गोरखपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा एक भव्य धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रेलवे, लक्ष्मी निवास के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधि-विधान से पूजा: कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बजरंग बली की प्रतिमा पर माल्यार्पण और विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। प्रसाद वितरण: पूजा के पश्चात एसपी रेलवे ने स्वयं राहगीरों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य की शुरुआत की। उपस्थिति, इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रेलवे (बलिया) श्री सवि रत्न गौतम, प्रतिसार निरीक्षक श्री अनिल कुमार, जीआरपी थाना के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस और जनता के बीच बढ़ेगी नजदीकियांकार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होती है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कार्यों से पुलिसकर्मियों में सेवा और समर्पण की भावना और अधिक प्रबल होती है। भंडारे में न केवल पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, बल्कि बड़ी संख्या में आम जनता और राहगीरों ने भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।















