फतेहपुर। मकबरे में तोड़फोड़ करने व अमन चैन को नष्ट करने के अलावा ड्यूटी पर तैनात लोक सेवकों को डराने धमकाने के मामले में सुसंगत धाराओं में 10 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के विरोध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार इस मामले में अपराध संख्या 319/25 धारा 190, 191(2),191(3),301, 196 बीएनएस व 07 सीएलए एक्ट एवं 2/3 लोक सम्मति क्षति निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रेस नोट के मुताबिक नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई है। जो जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर विधि संगत कार्यवाही करेगी।















