• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Monday, March 2, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक नया कदम: ‘सृजन नीर’ वाटर प्लांट का उद्घाटन

News-Desk by News-Desk
July 27, 2025
in हमीरपुर
0
बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में एक नया कदम: ‘सृजन नीर’ वाटर प्लांट का उद्घाटन

हमीरपुर- गरीब बच्चों की शिक्षा और बुंदेलखंड में स्थानीय स्तर पर रोज़गार सृजन के उद्देश्य से सामाजिक संस्था सृजन एक सोच द्वारा शुरू किए गए ‘सृजन नीर’ वाटर प्लांट का उद्घाटन रविवार को भव्य समारोह के बीच किया गया। यह प्लांट न केवल स्वच्छ और किफायती पानी उपलब्ध कराएगा, बल्कि इससे होने वाली आमदनी पूरी तरह शिक्षा के कार्यों में खर्च की जाएगी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने उद्घाटन अवसर पर कहा, अब रोज़गार यहीं होगा, स्कूल यहीं होंगे, और सपने भी यहीं पूरे होंगे। सृजन नीर एक परिवर्तन नहीं, एक क्रांति है। उनके शब्दों में उम्मीद के साथ ममता की झलक भी साफ़ दिखी। नगर पालिका राठ के अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, जब कोई एनजीओ शिक्षा के लिए इतना कुछ करता है, तो वह केवल संस्था नहीं रहती, एक जन आंदोलन बन जाती है। सृजन का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को दिशा देगा। पूर्व कृषि निदेशक डॉ. धनपत सिंह ने इस मौके पर कहा, जब जुनून और सेवा एक साथ चलते हैं, तो चमत्कार होते हैं — और सृजन की टीम वह चमत्कार कर रही है। हम हर कदम पर संस्था के साथ रहेंगे। दिल्ली से विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए SVP एयर इंडिया जगबीर शाह सिंह ने मंच से घोषणा की, जो भी सबसे अच्छा हो सकता है, मैं सृजन के लिए करूंगा। संस्था के संस्थापक प्रभात सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा, “यह सिर्फ पानी का प्रोजेक्ट नहीं है, यह उस हर बच्चे की मुस्कान है, जिसे पढ़ने का सपना है। उस हर माँ की आशा है, जो चाहती है कि उसका बेटा उसके पास रहकर ही काम करे, दूर शहरों में नहीं भटके। संस्था के सीईओ विकास कुमार तिवारी ने बताया कि यह तो महज़ शुरुआत है। 4-5 नई इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स जल्द ही आ रहे हैं। अब बच्चों के माँ-बाप को काम की तलाश में दूर नहीं जाना होगा। उन्हें यहीं गांव में ही रोज़गार मिलेगा। प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिवांक श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि सात दिन के भीतर सृजन नीर’ की बोतल, पाउच और 20 लीटर डिब्बा हर बाज़ार में उपलब्ध होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह पानी न सिर्फ़ सस्ता होगा, बल्कि गुणवत्ता में भी सबसे बेहतरीन रहेगा। संस्था के सीओओ विनय गुप्ता ने कहा कि हर गांव में डिस्ट्रीब्यूटर बनाए जाएंगे ताकि गांव के युवाओं को स्वरोज़गार से जोड़ा जा सके। यह सिर्फ बिज़नेस नहीं, आत्मनिर्भरता की शुरुआत है। कार्यक्रम के अंत में संस्था के मेंटोर अश्वनी शर्मा ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में कहा, “सृजन ने जो किया, वो और कोई एनजीओ नहीं कर पाया। अब समय है कि हम तकनीक, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, का उपयोग कर इस कार्य को नई ऊंचाई दें।” इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष केजी अग्रवाल, सृजन के प्रोजेक्ट मैनेजर सीए चेतन जैन, प्रशांत, शालिनी तिवारी, महेंद्र, गोविंद, अतुल, नीलेश , फ़िनफॉक्स के सीईओ विपुल मोदी, गजेन्द्र, आकांक्षा, प्रतीक्षा, अक्षय आदि मौजूद रहे।

READ ALSO

छत गिरने से ठेका लेने वाले कारीगर की दबकर हुई हुई मौत

सुहागरात में दुल्हन ने ठुकराया दूल्हा, बोली- ‘मैं किसी और की अमानत’

Tags: #ChildWelfare#CleanWaterForKids ##SafeWaterInitiative#SrijanNeer#WaterForFuture

Related Posts

छत गिरने से ठेका लेने वाले कारीगर की दबकर हुई हुई मौत
हमीरपुर

छत गिरने से ठेका लेने वाले कारीगर की दबकर हुई हुई मौत

February 24, 2026
सुहागरात में दुल्हन ने ठुकराया दूल्हा, बोली- ‘मैं किसी और की अमानत’
हमीरपुर

सुहागरात में दुल्हन ने ठुकराया दूल्हा, बोली- ‘मैं किसी और की अमानत’

February 23, 2026
हाईटेंशन लाइन से टकराकर डंपर जला, खलासी झुलसा; धमाके से स्कूल की दीवार फांदकर भागे बच्चे
हमीरपुर

हाईटेंशन लाइन से टकराकर डंपर जला, खलासी झुलसा; धमाके से स्कूल की दीवार फांदकर भागे बच्चे

October 14, 2025
नगर सरीला में संघ शताब्दी वर्ष पर भव्य पथ संचलन, दो सौ से अधिक स्वयंसेवकों की सहभागिता
हमीरपुर

नगर सरीला में संघ शताब्दी वर्ष पर भव्य पथ संचलन, दो सौ से अधिक स्वयंसेवकों की सहभागिता

October 13, 2025
ग्रामीण परेशान खेड़ा में पानी की टंकी बनी शोपीस
हमीरपुर

ग्रामीण परेशान खेड़ा में पानी की टंकी बनी शोपीस

October 11, 2025
हमीरपुर में प्रधान ने ये क्या कह दिया, ग्राम पंचायत सदस्य व उसके पुत्र का सिर काटकर लाने पर रखा एक लाख इनाम
हमीरपुर

हमीरपुर में प्रधान ने ये क्या कह दिया, ग्राम पंचायत सदस्य व उसके पुत्र का सिर काटकर लाने पर रखा एक लाख इनाम

October 11, 2025
Next Post
सात सौ कांवड़ियों के जयघोष से गूंजा मलिहाबाद: भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम

सात सौ कांवड़ियों के जयघोष से गूंजा मलिहाबाद: भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

210442
Total Visitors
749
Visitors Today

Recent Posts

  • मस्जिद अबू उबैदा में तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल March 1, 2026
  • इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कुशीनगर इकाई के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन। March 1, 2026
  • पत्रकार अग्निवेश मृत्यु प्रकरण में पत्रकारों ने डीएम से आर्थिक सहयोग व शस्त्र लाइसेंस की मांग, एसएसपी से निष्पक्ष जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई जोरदार आवाज March 1, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)