औंग, फतेहपुर। ब्लॉक देवमई की ग्राम पंचायत गलाथा निवासी लक्ष्मी पत्नी अरविन्द मौर्य (उम्र करीब 35 वर्ष) मंगलवार की सुबह खाना बनाते समय कच्ची कोठरी गिर जाने के फलस्वरूप दब कर घायल हो गईं जिन्हें गम्भीर अवस्था में कानपुर हैलट अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। ज्ञात हो कि घायल महिला का पूरा परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से प्राप्त आवास में रहता है लेकिन परिवार का खाना इसी पुरानी कच्ची कोठरी में हमेशा बनता रहा है। जिसका अस्तित्व भारी बारिश के चलते मिट गया।















