• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Friday, May 15, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

हजार नहीं, करोड़ नहीं… शराब की खपत पहुंची अरब के पार

News-Desk by News-Desk
March 28, 2026
in फतेहपुर
0
हजार नहीं, करोड़ नहीं… शराब की खपत पहुंची अरब के पार

– जाम के साथ झूमता रहा फतेहपुर, आंकड़ों ने किया हैरान

READ ALSO

फातिमा पब्लिक स्कूल की बेटियों ने लहराया सफलता का परचम, जिले का बढ़ाया मान साइंस में अफरा, कॉमर्स में फलक ने मारी बाजी,

फतेहपुर में गरजे विजय यादव, संगठन विस्तार के बीच राजेश चौधरी को मिली राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

– चार महीनों में फतेहपुर वासियों ने गटक ली 1.77 अरब की शराब

– शादी सीजन और सर्दी में रिकॉर्ड खपत, देशी शराब की बिक्री हुई सबसे ज्यादा

फतेहपुर। “झूम बराबर झूम शराबी” गीत की तर्ज पर फतेहपुर जनपद में बीते चार महीनों का हाल कुछ ऐसा ही नजर आया। नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच जिलेवासियों ने शराब की जमकर खपत की और सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1 अरब 77 करोड़ 79 लाख 14 हजार 570 रुपये की शराब पी डाली। जिला आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में जिले में संचालित 317 देशी शराब की दुकानों, 100 कंपोजिट (अंग्रेजी शराब एवं बियर) दुकानों और एक मॉडल शॉप पर भारी बिक्री दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार चार महीनों में 40 लाख 46 हजार 192 लीटर देशी शराब, 13 लाख 4 हजार 670 बोतल अंग्रेजी शराब और 18 लाख 17 हजार 497 केन बियर की खपत हुई। सरकारी दरों के आधार पर गणना करें तो देशी शराब से 1 अरब 9 करोड़ 24 लाख 71 हजार 840 रुपये, अंग्रेजी शराब से 52 करोड़ 18 लाख 68 हजार रुपये और बियर से 16 करोड़ 35 लाख 74 हजार 730 रुपये की बिक्री हुई। इस तरह कुल मिलाकर 1.77 अरब रुपये से अधिक की शराब की खपत दर्ज की गई, जिसमें देशी शराब सबसे आगे रही। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि आम उपभोक्ताओं में सस्ती शराब की मांग अधिक बनी हुई है। हालांकि यह पूरा हिसाब सरकारी दरों पर आधारित है, जबकि हकीकत में कई स्थानों पर ओवररेटिंग भी की जाती है, जिससे वास्तविक कारोबार इससे कहीं अधिक होने की संभावना है। इसके अलावा अवैध शराब और गैर-लाइसेंसी बिक्री का कोई आधिकारिक आंकड़ा शामिल नहीं है, जिससे वास्तविक खपत का दायरा और बड़ा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि नवंबर से फरवरी के बीच शादी-विवाह का सीजन और कड़ाके की ठंड शराब की मांग बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि इस अवधि में बिक्री में असामान्य उछाल देखने को मिला। एक ओर जहां इस भारी बिक्री से सरकार के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, वहीं दूसरी ओर यह स्थिति सामाजिक और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से चिंता का विषय भी बनती जा रही है। बढ़ती शराबखोरी न केवल स्वास्थ्य पर असर डाल रही है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने पर भी इसका प्रभाव साफ देखा जा सकता है। वैसे फतेहपुर में शराब की बढ़ती खपत जहां सरकार के लिए आय का बड़ा स्रोत बन रही है, वहीं समाज के लिए यह एक गंभीर चेतावनी भी है, जिस पर समय रहते ध्यान देना आवश्यक है।

Tags: #AlcoholConsumption#AlcoholGrowth#BreakingNews#IndiaNews#LiquorMarket#MarketTrends

Related Posts

फातिमा पब्लिक स्कूल की बेटियों ने लहराया सफलता का परचम, जिले का बढ़ाया मान साइंस में अफरा, कॉमर्स में फलक ने मारी बाजी,
फतेहपुर

फातिमा पब्लिक स्कूल की बेटियों ने लहराया सफलता का परचम, जिले का बढ़ाया मान साइंस में अफरा, कॉमर्स में फलक ने मारी बाजी,

May 13, 2026
फतेहपुर में गरजे विजय यादव, संगठन विस्तार के बीच राजेश चौधरी को मिली राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी
फतेहपुर

फतेहपुर में गरजे विजय यादव, संगठन विस्तार के बीच राजेश चौधरी को मिली राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

May 12, 2026
साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ज़र्रेयाब खान का भव्य स्वागत
फतेहपुर

साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ज़र्रेयाब खान का भव्य स्वागत

May 11, 2026
सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग, बसपा प्रतिनिधिमंडल ने जताया शोक
फतेहपुर

सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग, बसपा प्रतिनिधिमंडल ने जताया शोक

May 11, 2026
आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से कृष्णा पासवान का राज्यमंत्री तक का सफर
फतेहपुर

आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से कृष्णा पासवान का राज्यमंत्री तक का सफर

May 11, 2026
पाइप लाइन फटने पर रात में मौके पर पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष, खुद खड़े होकर कराया मरम्मत कार्य
फतेहपुर

पाइप लाइन फटने पर रात में मौके पर पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष, खुद खड़े होकर कराया मरम्मत कार्य

May 9, 2026
Next Post
लखीमपुर में आजाद की हुंकार, जनसैलाब से गरमाई राजनीति

लखीमपुर में आजाद की हुंकार, जनसैलाब से गरमाई राजनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

318211
Total Visitors
1784
Visitors Today

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री की अपील के विरोध में स्वर्णकार समाज का अनोखा प्रदर्शन May 13, 2026
  • *लखनऊ में लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।* May 13, 2026
  • *जिला न्यायाधीश के निर्देशन में जिला कारागार में जेल लोक अदालत आयोजित* May 13, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)