• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

विवादित स्थल पर प्रशासन का कड़ा पहरा, मीडिया और स्थानीय लोगों को भी जाने से रोका

News-Desk by News-Desk
August 13, 2025
in फतेहपुर
0
विवादित स्थल पर प्रशासन का कड़ा पहरा, मीडिया और स्थानीय लोगों को भी जाने से रोका

READ ALSO

व्यापार मंडल ने एसपी को किया सम्मानित

सेफर इंटरनेट डे पर साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

-अभी भी दोनों पक्ष अपने अपने दावे पर अडिग, सोशल मीडिया में बयानों का दौर जारी
. फतेहपुर । प्रशासन ने विवादित स्थल इलाके में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। स्थानीय और बाहरी लोगों के अलावा बुधवार को प्रशासन ने मीडिया पर भी रोक लगा दी। विवादित स्थल से जाने वाले सभी रास्तों पर मीडियाकर्मियों को भी बैन कर दिया गया। यहां तक कि स्थानीय महिलाओं को जानवरों के लिए चारा काटने पर भी पाबंदी लगा दी गई। इलाके की ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके में स्थित विवादित स्थल पर अभी भी दोनों पक्ष अपनी बातों पर अडिग हैं । जहां मुस्लिम पक्ष मकबरा बता रहा है। वहीं हिंदू पक्ष मंदिर होने का दावा कर रहा है । इसी बीच आबूनगर के रहने वाले सतीश रस्तोगी ने भी सन 1928 के एसडीएम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देकर विवादित स्थल को मंदिर होने का दावा किया हैं । उन्होंने सपा सरकार में मंदिर को मकबरा बनाने की बात कही है। सोमवार को हिंदू संगठनों द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद पूरे इलाके में पुलिस फोर्स गश्त करती रही। मकबरे की तोड़ी गई मजारों की आनन-फानन मरम्मत कराई गई। पुलिस व प्रशासन का सख्त पहरा रहा। लखनऊ से एसटीएफ सीओ अपनी कमांडो टीम के साथ सोमवार रात को ही मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने भी हालातों का जायजा लिया। मौके पर हमीरपुर, बांदा, कौशांबी समेत अन्य जिलों की फोर्स तैनात है। मकबरे की सुरक्षा के लिए दो स्तरीय बैरिकेडिंग कर दी गई है। प्रशासन अब किसी को भी विवादित स्थल की ओर जाने नहीं दे रहा है । लोगों को 500 मीटर दूर से ही वापस किया जा रहा है । जिससे वहां के रहने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसियों के प्रदर्शन के ऐलान को लेकर प्रशासन ने बुधवार को कांग्रेस के नेताओं को भी गिरफ्तार किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी को घर पर पुलिस ने नजर बंद किया। वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा समेत कई कांग्रेसियों को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा रखा।

Tags: #AdministrationAlert#DisputedSite#LocalsBarred#MediaRestricted#StrictSecurity

Related Posts

व्यापार मंडल ने एसपी को किया सम्मानित
फतेहपुर

व्यापार मंडल ने एसपी को किया सम्मानित

February 10, 2026
सेफर इंटरनेट डे पर साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
फतेहपुर

सेफर इंटरनेट डे पर साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

February 10, 2026
सीपीएस बकेवर में छात्रों की हुई फेयरवेल पार्टी
फतेहपुर

सीपीएस बकेवर में छात्रों की हुई फेयरवेल पार्टी

February 10, 2026
खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित
फतेहपुर

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

February 10, 2026
हथगाम के वॉलीबॉल टूर्नामेंट में गोरखपुर बनी चैंपियन
फतेहपुर

हथगाम के वॉलीबॉल टूर्नामेंट में गोरखपुर बनी चैंपियन

February 10, 2026
बोर्ड बैठक कराए जाने की सभासदों ने उठाई मांग
फतेहपुर

बोर्ड बैठक कराए जाने की सभासदों ने उठाई मांग

February 10, 2026
Next Post
नगर पंचायत किशनपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा 

नगर पंचायत किशनपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

196377
Total Visitors
237
Visitors Today

Recent Posts

  • व्यापार मंडल ने एसपी को किया सम्मानित February 10, 2026
  • सेफर इंटरनेट डे पर साइबर सुरक्षा की दी जानकारी February 10, 2026
  • सीपीएस बकेवर में छात्रों की हुई फेयरवेल पार्टी February 10, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)