फतेहपुर। कचेहरी स्थित डीबीए हाल में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आदित्य श्रीवास्तव एडवोकेट का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आदित्य श्रीवास्तव की ताजपोशी से अधिवक्ताओं के बीच कांग्रेस के प्रति नई ऊर्जा का संचार होगा। पूर्व में इसी पद पर रहते हुए उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया। जिसके चलते कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने आदित्य श्रीवास्तव पर पुनः भरोसा जताया। इस मौके पर अधिवक्ताओं में सूर्यबली निषाद, प्रेम शंकर त्रिवेदी, मनी प्रकाश दुबे, सत्येंद्र श्रीवास्तव, संतोष कुमारी शुक्ला, आफताब अहमद, सुधाकर अवस्थी, ममनून अहमद, अनुराग नारायण मिश्रा, अवधेश नारायण सिंह, बृजेश मिश्रा, वागीश श्रीवास्तव, शिवम सिंह, नवनीत तिवारी, अभय शुक्ला, सतीश मिश्रा, धनंजय लोधी, धीरेंद्र वीर, आशुतोष तिवारी, अंबेश मिश्रा सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।















