• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, October 14, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

बार चुनाव: 1602 अधिवक्ता मतदाताओं ने डाले वोट

News-Desk by News-Desk
April 10, 2026
in फतेहपुर
0
बार चुनाव: 1602 अधिवक्ता मतदाताओं ने डाले वोट

READ ALSO

फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त

फतेहपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग

– अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में मतदान केन्द्रों पर दिखी लाइनें
– मतगणना शनिवार की सुबह से, देर रात परिणाम आने की संभावना
– मतदान केन्द्र के बाहर लगी अधिवक्ता मतदाताओं की लाइन एवं मतपेटी में अपना वोट डालते अधिवक्ता मो0 सदफ रेहान।
फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर यूं तो पिछले एक पखवारे से गहमा-गहमी चरम पर थी। शुक्रवार को मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए जहां बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा, वहीं समर्थक अधिवक्ताओं में भी अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने की होड़ देखी गई। मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई। 1921 अधिवक्ता मतदाताओं में 1602 मतदाताआंे ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद कर दिया है। शनिवार की सुबह से मतगणना शुरू होगी, जो परिणाम आने तक जारी रहेगी। मतदान की समाप्ति के बाद हार-जीत की गणित भी लगाना शुरू हो गई है। पहली बार अध्यक्ष व महामंत्री पद के कई उम्मीदवार होने के कारण हार-जीत का अनुमान लगाना काफी मुश्किल है, क्योंकि टक्कर मुकाबले की देखी गई है। मालूम रहे कि बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के पांच व महामंत्री पद के चार उम्मीदवारों के अलावा अन्य पदों के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार मैदान में थे। सर्व समाज अधिवक्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष बाबू सिंह यादव एवं महामंत्री पद के लिए मो0 शाहजहां चुनाव लड़ रहे हैं। सर्व समाज अधिवक्ता संगठन से ही अध्यक्ष पद के लिए जगनायक सचान एवं महामंत्री पद के लिए अनिल कुमार श्रीवास्तव मैदान में है। इसके अलावा आदर्श अधिवक्ता संगठन की ओर से भी दो गुट बन चुके हैं। इनमें से विजय कुमार सिंह अध्यक्ष पद व अनुराग नारायण पुत्तन मिश्रा महामंत्री तथा इसी संगठन से रमेश चन्द्र भदौरिया अध्यक्ष पद एवं धर्मेन्द्र मिश्रा महामंत्री पद का चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक शर्मा भी ताल ठोंक रहे हैं। एसोसिएशन के लिए कुल 21 पद हैं। जिनमें अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के एक-एक पद, संयुक्त सचिव प्रकाशन, पुस्तकालय प्रशासन का भी एक पद है। इसके अलावा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य के लिए छह-छह पद हैं। मतदान को लेकर समर्थक अधिवक्ताओं ने निर्धारित समय से पहले ही अपने-अपने उम्मीदवारों के बस्तों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। मतदान की प्रक्रिया प्रातः आठ बजे से मुख्य चुनाव अधिकारी शिवकुमार अग्निहोत्री के अलावा सहायक चुनाव अधिकारियों की देखरेख में सम्पन्न कराई जा रही थी। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं की लामबंदी भी देखने लायक थी। अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं के बस्तों एवं चेंबरों में पहुंचकर वोट देने की अपील भी करते देखे गए। कुल मिलाकर निर्धारित समय पर मतदान की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल सम्पन्न हो गई। मुख्य चुनाव अधिकारी शिवकुमार अग्निहोत्री ने बताया कि बार चुनाव में कुल 1921 मतदाता थे। जिसमें 1602 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

Tags: #AdvocateVotes#BarElection#DistrictBar#ElectionNews#LawyersElection#UPNews#VotingUpdate

Related Posts

फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त
फतेहपुर

फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त

October 1, 2026
फतेहपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग
फतेहपुर

फतेहपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग

October 1, 2026
फतेहपुर में हिंदू महासभा ने बनाई संगठन विस्तार की रणनीति, नवरात्र से शुरू होगा सदस्यता अभियान
फतेहपुर

फतेहपुर में हिंदू महासभा ने बनाई संगठन विस्तार की रणनीति, नवरात्र से शुरू होगा सदस्यता अभियान

October 1, 2026
फतेहपुर में छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके, पॉक्सो कानून की भी दी जानकारी
फतेहपुर

फतेहपुर में छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके, पॉक्सो कानून की भी दी जानकारी

October 1, 2026
सरिता भारती को अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बनने पर शुभकामनाएं, जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाने की उम्मीद
फतेहपुर

सरिता भारती को अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बनने पर शुभकामनाएं, जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाने की उम्मीद

October 1, 2026
फतेहपुर में बुजुर्गों के बीच पहुंचीं डीएम, फल और कपड़े बांटकर जाना वृद्धजनों का हाल
फतेहपुर

फतेहपुर में बुजुर्गों के बीच पहुंचीं डीएम, फल और कपड़े बांटकर जाना वृद्धजनों का हाल

October 1, 2026
Next Post
*फर्ज की राह में घायल हुआ ‘खाकी’ का जांबाज, मदद को आगे आया पूरा जीआरपी परिवार; जुटाए 16 लाख रुपये*

*फर्ज की राह में घायल हुआ 'खाकी' का जांबाज, मदद को आगे आया पूरा जीआरपी परिवार; जुटाए 16 लाख रुपये*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

July 22, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

534102
Total Visitors
3225
Visitors Today

Recent Posts

  • फैजुल्लागंज में H.K. राहत फाउंडेशन ने पेश की इंसानियत की मिसाल October 14, 2026
  • बाढ़ और जलभराव से जूझ रहे परिवारों को H.K. राहत फाउंडेशन ने पहुंचाई मदद October 11, 2026
  • फैजुल्लागंज में जरूरतमंदों तक पहुंची मदद, H.K. राहत फाउंडेशन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी October 10, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)