• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

झंडा गीत रचयिता श्यामलाल गुप्ता पार्षद का मनाया जन्म दिवस

News-Desk by News-Desk
September 9, 2025
in फतेहपुर
0
झंडा गीत रचयिता श्यामलाल गुप्ता पार्षद का मनाया जन्म दिवस

READ ALSO

व्यापार मंडल ने एसपी को किया सम्मानित

सेफर इंटरनेट डे पर साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

– गोष्ठी में पार्षद जी के आदर्शाे में चलने का लिया संकल्प
– पार्षद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते महासमिति के पदाधिकारी।
फतेहपुर। झंडा गीत रचयिता पदम श्यामलाल गुप्ता का 130 वां जन्म दिवस पार्षद मूर्ति स्थल पार्षद चौक में भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा मनाया गया। पार्षद चौक स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर तथा मिष्ठान वितरण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया। साथ ही उनके द्वारा रचित झंडा गीत को पुनः पाठय पुस्तकों में सम्मिलित करने की मांग की गई। महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता के नेतृत्व में पार्षद जी की मूर्ति पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने कहा कि पार्षद जी का जन्म जनपद कानपुर स्थित नखल ग्राम में 9 सितंबर 1896 में एक सामान्य परिवार में हुआ था। मिडिल शिक्षा प्रथम श्रेणी एवं विशारद की डिग्री हासिल करने के बाद आपने अपना संपूर्ण जीवन देश की आजादी में समर्पित कर दिया था। फतेहपुर जनपद को अपनी कर्मभूमि बनाकर यही से स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान दिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षक पद से त्याग पत्र देकर कांग्रेस की सदस्यता ली एवं स्वतंत्रता आंदोलन में कार्य किया। जनपद फतेहपुर में 19 वर्षों तक कांग्रेस कमेटी फतेहपुर के लगातार अध्यक्ष रहे। अनेक जेल यात्राएं कीं। 10 वर्ष फरारी में रहते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में कार्य किया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल ने कहा कि पार्षद जी ने जिला फतेहपुर की कारागार बैरक नंबर 9 में रहते हुए सर्वसाधारण में स्वतंत्रता के प्रति उमंग भरने के लिए झंडा गीत की रचना की। संरक्षक गिरधारी लाल गुप्त ने कहा कि पार्षद जी ने 1921 में ब्रत लिया कि जब तक देश स्वतंत्र नहीं हो जाता है नंगे पैर रहूंगा और ब्रत का पालन किया। संचालन करते हुए महामंत्री साजन गुप्त ने कहा कि 1934 में हरिपुर कांग्रेस अधिवेशन में झंडा गीत राष्ट्रीय गीत घोषित हुआ। 15 अगस्त 1952 में लाल किला दिल्ली में स्वयं झंडा गीत का गायन किया 19 अगस्त 1962 को अभिनंदन एवं ताम्रपत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर संरक्षक राम विशाल गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, सदर विधायक प्रतिनिधि राहुल लोधी, अरुण जायसवाल एडवोकेट, शैलेन्द्र शरन सिम्पल, आनंद गुप्ता, संतोष गुप्ता, विनायक अमित गुप्ता, श्याम निवास गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सोनू गुप्ता, साजन गुप्ता, शौनक गुप्ता, मोहन गुप्ता, विमल गुप्ता एडवोकेट, वेद प्रकाश गुप्ता, अरुण गुप्ता, लवकुश गुप्ता, संजय मोदनवाल मौजूद रहे।

Tags: #CulturalHeritage#FreedomIcon#Inspiration#NationalPride#PatrioticSong#Tribute

Related Posts

व्यापार मंडल ने एसपी को किया सम्मानित
फतेहपुर

व्यापार मंडल ने एसपी को किया सम्मानित

February 10, 2026
सेफर इंटरनेट डे पर साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
फतेहपुर

सेफर इंटरनेट डे पर साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

February 10, 2026
सीपीएस बकेवर में छात्रों की हुई फेयरवेल पार्टी
फतेहपुर

सीपीएस बकेवर में छात्रों की हुई फेयरवेल पार्टी

February 10, 2026
खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित
फतेहपुर

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

February 10, 2026
हथगाम के वॉलीबॉल टूर्नामेंट में गोरखपुर बनी चैंपियन
फतेहपुर

हथगाम के वॉलीबॉल टूर्नामेंट में गोरखपुर बनी चैंपियन

February 10, 2026
बोर्ड बैठक कराए जाने की सभासदों ने उठाई मांग
फतेहपुर

बोर्ड बैठक कराए जाने की सभासदों ने उठाई मांग

February 10, 2026
Next Post
खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान की निर्मम हत्या

खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान की निर्मम हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

July 22, 2023
सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

196418
Total Visitors
278
Visitors Today

Recent Posts

  • व्यापार मंडल ने एसपी को किया सम्मानित February 10, 2026
  • सेफर इंटरनेट डे पर साइबर सुरक्षा की दी जानकारी February 10, 2026
  • सीपीएस बकेवर में छात्रों की हुई फेयरवेल पार्टी February 10, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)