• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Monday, June 29, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

सुल्तानपुर घोष में रूहानी महफिल, दस्तारबंदी के बाद उलेमाओं की मौजूदगी में दीन-ए-इस्लाम का पैगाम

News-Desk by News-Desk
March 31, 2026
in फतेहपुर
0
सुल्तानपुर घोष में रूहानी महफिल, दस्तारबंदी के बाद उलेमाओं की मौजूदगी में दीन-ए-इस्लाम का पैगाम

– नातिया कलाम और तकरीरों से महका पूरा माहौल

READ ALSO

*चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप*

*ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप*

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष गांव में एक बेहद रूहानी और इल्मी माहौल उस वक्त देखने को मिला, जब हाफ़िज़ मोहम्मद गौश ने बरेली में अपनी दस्तारबंदी के बाद अपने गांव में उलेमाओं और अहले-ईमान के बीच एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन उनके आवास के दरवाजे पर ईशा की नमाज़ के बाद शुरू हुआ, जो देर रात तक इबादत, नातिया कलाम और तकरीरों से गुलज़ार रहा। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन पाक की तिलावत और नात-ए-पाक से हुई, जिसके बाद हाफ़िज़ मोहम्मद गौश ने खुद नात पढ़कर महफिल को इश्क-ए-रसूल से महका दिया। उन्होंने अपने कलाम के जरिए इस्लाम की अज़मत और उसकी ताकत को बयान किया, जिससे मौजूद लोगों के दिलों में दीन की मोहब्बत और मजबूत हुई। इस मौके पर मौलाना कासिम रज़ा नूरी, क़ारी मतीन और क़ारी बिलाल नूरी जैसे जाने-माने उलेमाओं ने शिरकत की और अपने बयानात के जरिए दीन-ए-इस्लाम की सही समझ और उसकी अहमियत को उजागर किया। क़ारी बिलाल नूरी ने नात-ए-मुस्तफा पेश कर माहौल को और भी रूहानी बना दिया, वहीं मौलाना कासिम रज़ा नूरी ने अपनी तकरीर में कुरआन और हदीस की रोशनी में इस्लाम की बुनियादी शिक्षाओं पर जोर देते हुए लोगों को नेक राह पर चलने की नसीहत दी। उन्होंने अपने बयान में अल्लाह के प्यारे रसूल हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम के पाक किरदार के साथ-साथ पीराने पीर हज़रत अब्दुल कादिर जिलानी, ख़्वाजा गरीब नवाज़ हज़रत मोइनुद्दीन चिश्ती और आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान फाज़िल-ए-बरेलवी के वाक़यात को पेश करते हुए लोगों को ईमान पर कायम रहने और दीन की राह पर डटे रहने का पैगाम दिया। महफिल में इसरार फतेहपुरी जैसे मशहूर नात ख्वां ने अपने कलाम से शमा बांध दी, जिससे पूरा माहौल इश्क-ए-इलाही और इश्क-ए-रसूल में डूब गया। हाफ़िज़ सरवर हबीबी ने कार्यक्रम की निज़ामत बेहतरीन अंदाज में अंजाम दी, जिससे कार्यक्रम में एक अनुशासन और रवानगी बनी रही। कार्यक्रम के दौरान मौजूद जायरीनों ने “सुब्हानअल्लाह”, “माशा अल्लाह” और “नारे तकबीर, अल्लाहु अकबर” के नारों से माहौल को पूरी तरह इस्लामिक रंग में रंग दिया। इस मौके पर हाफ़िज़ मोहम्मद गौश ने कहा कि आज के दौर में मुस्लिम बच्चों को दीन और इस्लाम की सही तालीम देना बेहद जरूरी है, ताकि वे अपनी पहचान और अपने मजहब की असलियत को समझ सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का मकसद समाज में दीन की जागरूकता फैलाना और नई पीढ़ी को सही राह दिखाना है। यह कार्यक्रम न सिर्फ एक दस्तारबंदी की खुशी का इज़हार था, बल्कि दीन-ए-इस्लाम की रोशनी को आम करने और समाज में भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत के पैगाम को मजबूत करने का एक खूबसूरत जरिया भी बना।

Tags: #Dastarbandi#IslamicEvent#ReligiousGathering#RoohaniMehfil#SultanpurGhosh#Ulema

Related Posts

*चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप*
फतेहपुर

*चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप*

June 23, 2026
*ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप*
फतेहपुर

*ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप*

June 23, 2026
जश्ने शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस में गूंजा अहले बैत का पैगाम, करबला की कुर्बानियों से नम हुई आंखें
फतेहपुर

जश्ने शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस में गूंजा अहले बैत का पैगाम, करबला की कुर्बानियों से नम हुई आंखें

June 23, 2026
बड़े मंगल पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के 6 सदस्यों ने किया रक्तदान
फतेहपुर

बड़े मंगल पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के 6 सदस्यों ने किया रक्तदान

June 23, 2026
*नशा से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास की ज़रुरत*
फतेहपुर

*नशा से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास की ज़रुरत*

June 23, 2026
 *विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराए।*
फतेहपुर

 *विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराए।*

June 23, 2026
Next Post
डीबीए चुनाव: पहले दिन अध्यक्ष व महामंत्री पद के तीन-तीन उम्मीदवारों सहित विभिन्न पदों के पर्चे दाखिल

डीबीए चुनाव: पहले दिन अध्यक्ष व महामंत्री पद के तीन-तीन उम्मीदवारों सहित विभिन्न पदों के पर्चे दाखिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

392681
Total Visitors
801
Visitors Today

Recent Posts

  • *पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मुहर्रम की छठी का जुलूस, कोतवाली SHO छत्रपाल सिंह की भूमिका रही सराहनीय* June 23, 2026
  • *चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप* June 23, 2026
  • *ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप* June 23, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)