- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता लोलुपता में लोकतंत्र को कमजोर कर रहें हैं
वाराणसी, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क के पास
आम आदमी पार्टी संयोजक जननेता अरविंद केजरीवाल , मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों के कोर्ट से शराब घोटाले से बाइज्जत बरी किये जाने पर, वाराणसी के कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाया हैं।एक दूसरे को मिठाईया खिलाई ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकालकर अपनी खुशी जाहिर की इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल नेकहा…. केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए झूठ कैसे लगाकर आप नेताओं को बदनाम किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आजाद भारत मे इस तरह की पहली घटना हैं कि सत्ता के लोलुपता में सिटिंग मुख्यमंत्री पर झूठा आरोप लगाकर, दिल्ली की जनता के साथ साजिस रची गयीं। कोर्ट का फैसला बताता हैं कि नरेन्द्र मोदी सत्ता के लालच में देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रहें हैं। सीबीआई, ईडी जैसी संस्थान भाजपा के विंग की तरह कार्य कर रहें हैं , जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं प्रदेश महिला महासचिव रेखा जायसवाल और वरिष्ठ नेता देवकांत वर्मा ने कहा कि कट्टर ईमानदार आम आदमी पार्टी को बदनाम करकें, पार्टी को समाप्त करने की मंशा को कोर्ट के फैसले ने आईना दिखा दिया हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अब्दुल्ला खान ,घनश्याम पांडे, अर्चना श्रीवास्तव, शारदा टंडन, अखिलेश पांडे, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रिया पटेल निलेश सिंह, अमर सिंह पटेल, मोहिनी महेंद्रु, गुलाब सिंह राठौड़,सरोज शर्मा, अरविन्द यादव,इमरान इत्यादि तमाम लोग शामिल रहे।














