*संवाददाता- जाकिर अली*
गोरखपुर। लक्ष्मी चिल्ड्रेन एकेडमी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, बल्कि उनके माता-पिता को भी विशेष रूप से सम्मानित कर शिक्षा के प्रति उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात स्कूल के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे स्वागत गीत, लोक नृत्य और लघु नाटकों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शनj किया, जिससे दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। अभिभावकों का सम्मान रहा मुख्य आकर्षण समारोह के मुख्य आकर्षण में वे मेधावी छात्र रहे जिन्होंने अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से इन छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया। इस दौरान एक नई पहल के तहत उन बच्चों के माता-पिता को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिनके बच्चों ने असाधारण शैक्षणिक रिकॉर्ड बनाया है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों का कड़ा परिश्रम और मार्गदर्शन होता है, इसलिए वे भी इस सम्मान के बराबर के हकदार हैं। प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अभिभावकों को उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। चेयरमैन: सैय्यद नदीम अली, प्रिंसिपल
श्रेया पाण्डेय, डायरेक्टर
धर्मेंद्र कुमार निषाद,मुख्य अतिथि डॉ मुकेश शुक्ला,
विशिष्ट अतिथि: आयुष द्विवेदी, (S.I) गुलहरिया डॉ गौरव गोस्वामी भारती , डॉ विनीत मिश्रा, गुनागर जी, शिवांश त्रिपाठी, सनोज निषाद , अनवर अली,।















