• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, July 15, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

 आईएमएस, बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर में आगजनी की घटना पर अभाविप ने उठाए गंभीर सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

News-Desk by News-Desk
April 11, 2026
in वाराणसी
0
 आईएमएस, बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर में आगजनी की घटना पर अभाविप ने उठाए गंभीर सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS) के सर सुंदरलाल अस्पताल परिसर में स्थित गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग की घटना ने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि भविष्य में संभावित बड़े हादसों की चेतावनी भी देती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), बीएचयू इकाई द्वारा चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक को सौंपे गए ज्ञापन में इस घटना को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए कहा गया कि आग लगने से लाखों रुपये की सामग्री जलकर नष्ट हो गई। गोदाम में गैस सिलेंडर एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों की उपस्थिति के कारण स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। सौभाग्यवश, पास में संचालित कक्षाओं से छात्रों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बीएचयू इकाई के उपाध्यक्ष विश्वास त्रिपाठी ने कहा कि, “यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी परिसर में इस प्रकार की आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनकी जांच के लिए समितियों का गठन किया गया था, किंतु उनकी रिपोर्ट एवं सिफारिशों को सार्वजनिक नहीं किया गया और न ही उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। यह प्रशासन की घोर उदासीनता को दर्शाता है।” अभाविप ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए प्रशासन से तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने की मांग की है। परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में इससे भी अधिक गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं, जिनकी जिम्मेदारी पूर्णतः प्रशासन की होगी।
बीएचयू इकाई के सह मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, “छात्रों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन को अविलंब जांच समिति गठित कर दोषियों की पहचान करते हुए कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए।”

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगें:
1.इस घटना की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए।
2.पूर्व में हुई आगजनी की घटनाओं की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
3.पूरे आईएमएस परिसर में तत्काल प्रभाव से व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए।
4.ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित भंडारण हेतु स्पष्ट एवं सख्त मानक निर्धारित किए जाएं।
5.प्रत्येक भवन में फायर अलार्म, स्प्रिंकलर सिस्टम एवं आपातकालीन निकास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
6.लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाए।
7.परिसर में स्थायी एवं प्रभावी सुरक्षा निगरानी तंत्र विकसित किया जाए।

READ ALSO

*हेमंत पटेल व जितेंद्र पटेल हत्याकांड में समान न्याय की मांग, सरदार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*

रुपये के विवाद में फायरिंग, एक युवक पकड़ा गया

Tags: #ABVP#BHU#FireIncident#IMS#InvestigationDemand#MedicalNews#SirSunderlalHospital#UPNews

Related Posts

*हेमंत पटेल व जितेंद्र पटेल हत्याकांड में समान न्याय की मांग, सरदार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*
वाराणसी

*हेमंत पटेल व जितेंद्र पटेल हत्याकांड में समान न्याय की मांग, सरदार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*

June 18, 2026
रुपये के विवाद में फायरिंग, एक युवक पकड़ा गया
वाराणसी

रुपये के विवाद में फायरिंग, एक युवक पकड़ा गया

June 18, 2026
राज्य कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न
वाराणसी

राज्य कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न

June 14, 2026
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
वाराणसी

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

June 12, 2026
सपा का अल्टीमेटम ‘शराब के ठेके, बार और आलीशान मांसाहारी होटल भी हों शहर से बाहर’।
वाराणसी

सपा का अल्टीमेटम ‘शराब के ठेके, बार और आलीशान मांसाहारी होटल भी हों शहर से बाहर’।

June 9, 2026
*GRP और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता, 65 लाख रुपये के 310 चोरी और गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे*
वाराणसी

*GRP और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता, 65 लाख रुपये के 310 चोरी और गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे*

June 6, 2026
Next Post
MSP से कम दाम पर फसल बिक्री से नाराज किसान, अलका द्विवेदी ने सरकार पर साधा निशाना

MSP से कम दाम पर फसल बिक्री से नाराज किसान, अलका द्विवेदी ने सरकार पर साधा निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                              

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

July 22, 2023
एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

419511
Total Visitors
1299
Visitors Today

Recent Posts

  • * सीजेआई सूर्यकांत को जस्टिस जामदार से संवैधानिक प्रतिबद्धता की सीख लेनी चाहिए – शाहनवाज़ आलम July 6, 2026
  • *आत्मरक्षा के गुण सीखना आज की बेटियों के लिए सबसे जरूरी: काजल निषाद* July 6, 2026
  • *रोहित वर्मा को दबोचा; दुकान से उड़ाया था 22 ग्राम सोना और कैश, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की नई धाराओं में मुकदमा दर्ज* July 6, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)