• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, September 9, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

सपा का अल्टीमेटम ‘शराब के ठेके, बार और आलीशान मांसाहारी होटल भी हों शहर से बाहर’।

News-Desk by News-Desk
June 9, 2026
in वाराणसी
0
सपा का अल्टीमेटम ‘शराब के ठेके, बार और आलीशान मांसाहारी होटल भी हों शहर से बाहर’।

READ ALSO

*हेमंत पटेल व जितेंद्र पटेल हत्याकांड में समान न्याय की मांग, सरदार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*

रुपये के विवाद में फायरिंग, एक युवक पकड़ा गया

वाराणसी:  बनारस की सड़कों पर केवल छोटे और गरीब दुकानदारों के पेट पर लात मारने की दोहरी नीति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर की स्वच्छता, सुरक्षा और नैतिक माहौल के नाम पर प्रशासन की ‘चुनिंदा कार्रवाई’ के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। मंगलवार को सपा नेताओं और प्रबुद्ध नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी वाराणसी सतेन्द्र कुमार को एक बेहद कड़ा और चेतावनी भरा ज्ञापन सौंपा। “शराब के ठेके और बार बंद हों, तभी पूरी होगी स्वच्छता” प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे फायरब्रांड समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने दोटूक शब्दों में कहा “महापौर महोदय का स्वच्छता को लेकर लिया गया फैसला तब तक एक ढोंग और अधूरा कदम है, जब तक इसमें शहर के बीचों-बीच जहर उगल रहे शराब के ठेकों और बार को शामिल नहीं किया जाता। समाजवादी विचारधारा समाज के हर वर्ग के कल्याण और एक भयमुक्त, स्वस्थ वातावरण की पक्षधर है। हमारी साफ मांग है कि शहर के भीतर चल रही सभी देशी-विदेशी शराब की दुकानों और आलीशान बार के लाइसेंस तत्काल निरस्त कर उन्हें नगर निगम की सीमा से बाहर निकाला जाए।” सपा नेता शुभम सेठ ‘गोलू’ ने प्रशासन की नीयत पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि यदि अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले छोटे मांस विक्रेताओं को शहर से बाहर खदेड़ा जा रहा है, तो रसूखदार और रईसों के बड़े-बड़े मांसाहारी होटलों व रेस्टोरेंटों पर भाजपा महापौर की आंखें क्यों बंद हैं ? व्यवस्था का पैमाना सबके लिए एक होना चाहिए। इन आलीशान होटलों को भी आवासीय और व्यापारिक क्षेत्रों से उखाड़कर शहर के बाहर एक निश्चित ज़ोन में भेजा जाए। अमीरों को छूट और गरीबों पर ‘बुलडोजर नीति’ अब नहीं चलेगी। कानूनी और सामाजिक मोर्चे पर प्रशासन को घेरते हुए सपा नेता शिवेंद्र राय ने चेतावनी दी कि शहर के बीचों-बीच स्थित शराब के ठेके और बार अपराधियों के अड्डे बन चुके हैं। देर रात तक होने वाले हुड़दंग, छेड़खानी और असामाजिक गतिविधियों के कारण महिलाओं और बच्चों का सड़कों पर निकलना दूभर हो चुका है। शहर को सुरक्षित करने के लिए इन्हें हर हाल में हटाना होगा। वहीं, अधिवक्ता आलोक सौरभ और अधिवक्ता अभिषेक झा ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रशासन की नीतियां निष्पक्ष होनी चाहिए, न कि पूंजीपतियों के हक में। अगर स्वच्छता और सुव्यवस्था के नाम पर छोटे दुकानदारों की दुकानें उजाड़ी जा रही हैं, तो अमीरों के आलीशान नॉन-वेज रेस्टोरेंटों को किस कानून के तहत वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है ? इस भेदभाव को तुरंत बंद कर महापौर के निर्णय के दायरे में इन बड़े होटलों को भी लाया जाए। कार्यक्रम के अंत में संयोजक आनंद यादव ने प्रशासन को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा “जनहित के इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासन तुरंत संज्ञान ले और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दे। इसे हमारी प्रार्थना न समझा जाए यह जनता का अल्टीमेटम है। अगर रसूखदारों और शराब माफियाओं को बचाने की कोशिश की गई, तो समाजवादी लोग इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ने के लिए पूरी तरह बाध्य होंगे।” कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता अमरेंद्र पांडेय, पुनीत मौर्य, अमित कुमार “विक्की”, राज श्रीवास्तव, कैफ अहमद, रितेश गुप्ता, धीरू चौबे, सोनू सोनकर, फरहान सिद्दीकी, आरिफ खान आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

*हेमंत पटेल व जितेंद्र पटेल हत्याकांड में समान न्याय की मांग, सरदार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*
वाराणसी

*हेमंत पटेल व जितेंद्र पटेल हत्याकांड में समान न्याय की मांग, सरदार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*

June 18, 2026
रुपये के विवाद में फायरिंग, एक युवक पकड़ा गया
वाराणसी

रुपये के विवाद में फायरिंग, एक युवक पकड़ा गया

June 18, 2026
राज्य कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न
वाराणसी

राज्य कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न

June 14, 2026
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
वाराणसी

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

June 12, 2026
*GRP और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता, 65 लाख रुपये के 310 चोरी और गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे*
वाराणसी

*GRP और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता, 65 लाख रुपये के 310 चोरी और गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे*

June 6, 2026
*वाराणसी रामनगर पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया, एक अभियुक्त गिरफ्तार*
वाराणसी

*वाराणसी रामनगर पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया, एक अभियुक्त गिरफ्तार*

June 6, 2026
Next Post
नटराजन का पर्चा खारिज करना लोकतंत्र की हत्या- सुधाकर

नटराजन का पर्चा खारिज करना लोकतंत्र की हत्या- सुधाकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023
यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

July 22, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

479031
Total Visitors
323
Visitors Today

Recent Posts

  • चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल September 6, 2026
  • रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी September 6, 2026
  • राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव September 6, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)