बिंदकी, फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला इकाई नगर बिंदकी की एक बैठक हुई जिसमें महिला सशक्तिकरण पर बल दिया गया। रोजगार करने की इच्छुक महिलाओं का सहयोग करने का निर्णय लिया गया ताकि ऐसी महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार कर आत्मनिर्भर बन सके आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। नगर के गांधी चौराहे के समीप एक प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला इकाई नगर बिंदकी की एक बैठक नगर अध्यक्ष स्वाती ओमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिला सशक्तिकरण पर बल दिया गया। कहा गया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी है पुरुषों से कम नहीं है। बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापार कर रही महिलाओं का पूरा सहयोग और समर्थन किया जाएगा यदि कोई समस्या आती है तो समस्याएं हल करने का काम किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि जो महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार करना चाहती हैं उनका सहयोग किया जाएगा ताकि वह भी आत्मनिर्भर होकर आर्थिक रूप से उन्नत कर सके और अपना और अपने परिवार का पालन पोषण आसानी से कर सके। इस मौके पर महिला व्यापार मंडल की आशा ओमर, किरण सोनी, दीपिका ओमर, रेखा, माया ओमर, डाली गुप्ता, सुनीता श्रीवास्तव, ज्योति ओमर, सीमा गुप्ता, वंदना चौधरी, अनीता ओमर, मीनू, रमादेवी, रुचि ओमर आदि मौजूद रह।















