सांसद नरेश उत्तम पटेल,
हथगाम : विधानसभा हुसैनगंज क्षेत्र के कस्बा हथगाम के एक गेस्ट हाउस में ज्योतिबा फुलेराव जयंती का कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष शुघर लाल सिंह यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल, विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक ऊषा मौर्या,समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जगनायक सिंह व देवरिया के एन पी यादव रहे, ज्योतिबा फुलेराव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तथा प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव का विधानसभा हुसैनगंज में प्रथम आगमन पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, ज्योतिबा फुलेराव जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फतेहपुर के सांसद नरेश चंद्र उत्तम पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को फसल का समर्थन मूल्य नहीं मिलता, उन्होंने कहा कि धान के समय किसानों को धान का समर्थन मूल्य नहीं मिला, उन्होंने यह भी बताया भाजपा सरकार के काले कानून को वापस कराने के लिए कि 2023 में किसान आंदोलन को लेकर लगभग 700 किसानों ने अपनी जान गवा दी थी, किसानों के अपनी फसल का समर्थन मूल्य नहीं मिलता सांसद ने यह भी कहा कि सामंतवादी एवं पूंजी पति लोग चाहते हैं कि गरीब दलित पिछड़ों को बाबा के बनाए हुए संविधान का लाभ न मिल सके, उन्होंने यह बताया कि मुलायम सिंह ने कहा था कि महिलाओं को 33% ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत नगर पंचायत नगर पालिका सभी में 33% आरक्षण की बात कही थी, उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार उत्तर प्रदेश में एस आई आर लागू इसलिए किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लोगों को वोट कम किया जा सके, उन्होंने बताया कि बाबा साहेब डॉ भीमराव के बनाए हुए संविधान से आज हम सबको मतदान करने का अधिकार प्राप्त हो रहा है , उन्होंने कहां की ज्योतिबा फुलेरावने गरीब किसान मजदूरों को जागरूक करने का एवं समाज में समानता का अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी, और महिलाओं के लिए शिक्षा के लिए संस्थान खोले, और चुनौतियों का सामना किया, विधायक ऊषा मौर्य ने कहा कि ज्योतिबा फुलेराव एक समाज सुधारक थे और लोगों को समानता का अधिकार दिलाया, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जगनायक सिंह ने ज्योतिबा फुलेराव के कृतित एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहां की समाजवादी पार्टी ने जो मुझे दायित्व दिया है उसे पूरी तरह निर्वाहन करुंगा, देवरिया से चलकर आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एन पी यादव ने भी ज्योतिबा फुलेराव पर प्रकाश डाला, हथगाम नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना बाबू,पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, संजय मिश्रा आदि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया, इस कार्यक्रम के अवसर पर छात्र सभा के जिला अध्यक्ष सुशील यादव,, पूर्व जिला अध्यक्ष वालीउल्लाह,गार्गी दीन बाजपेई,रामबाबू यादव, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह यादव, कृष्ण कुमार सिंह,मोहम्मद शादाब, मोहम्मद रशीद, ज्ञान प्रकाश, हनुमान सिंह एडवोकेट, प्रधान तेज सिंह यादव, राजेश सिंह यादव आदि सैकड़ो की तादात समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे,










