• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, July 14, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

किसान दिवस मे फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को किया जागरूक

News-Desk by News-Desk
June 17, 2026
in फतेहपुर
0
किसान दिवस मे फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को किया जागरूक

फतेहपुर: कृषि भवन सभागार में श्री पवन कुमार मीना, मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राम जतन मिश्र, उप कृषि निदेशक, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अपर जिला सहकारी अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत प्रथम द्वितीय एवं तृतीय, अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई / निचली गंगा नहर, अग्रणी जिला प्रबन्धक, सहायक अभियन्ता, विद्युत भण्डार गृह, भूमि संरक्षण अधिकारी, रा०जला०, सहायक अभियन्ता, ड्रेनेज खण्ड, गन्ना पर्यवेक्षक, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री सोनू सिंह गौतम, श्री रज्जन तिवारी सहित अन्य कृक्षकगण एवं भारतीय किसान यूनियन तथा किसान संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

श्री राम जतन मिश्र, उप कृषि निदेशक द्वारा बैठक का संचालन करते हुए गत बैठक में आयी शिकायतों के अनुपालन के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराते हुए शासन की लाभार्थी परख योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषि निवेश उपलब्धता एवं खरीफ सत्र हेतु बीजों की बुकिंग कराये जाने के सम्बन्ध में कृषकों को अवगत कराते हुए बैठक में उपस्थित कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य रूप से कराये जाने के साथ अन्य कृषकों को भी फार्मर रजिस्ट्री कराने हेतु जागरूक कर उन्हें इस कार्य हेतु प्रेरित कर उनकी फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य रूप से कराये जाने की अपील की गयी, इसके साथ ही खेत बचाव अभियान के अन्र्तगत प्राकृतिक खेती पर आयोजित कार्यशाला दिनांक 19 एवं 20 जून, 2026 जो कि प्रेक्षागृह प्रागंण पर आयोजित है में कृषकों के अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की गयी।

READ ALSO

*चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप*

*ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप*

डा० रमेश पाठक, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग में संचालित विभागीय योजनाओं की नवीनतम कृषि तकनीकी जानकारी कृषकों को दी गयी। इसके साथ ही कृषकों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य एवं प्रस्संकरण उद्यम औपचारिकीकरण योजना के अन्र्तगत लघु उद्यम अनुदान पर प्राप्त कर अपनी आय दोगुनी किये जाने, मुख्यमंत्री फल उद्यान योजना, आर०के०वी०वाई योजना, एकीकृत बागवानी मिशन आदि योजनाओं की विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान कर योजनाओं में अनुमन्य अनुदान एवं उसके लाभ के बारे में बताया गया।

श्री नरोत्तम कुमार, जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषि निवेश, बीज / उर्वरक उपलब्धता वितरण के बारे में कृक्षकों को अवगत कराते हुए बताया गया कि वर्तमान खरीफ सत्र हेतु जनपद में पर्याप्त उर्वरक उपलब्धता है, समितिवार उर्वरक का प्रेषण कराते हुए जोत के आधार पर नियमानुसार उर्वरक वितरण कराया जायेगा। कृषकों से आवश्यकता / मांग के अनुसार ही उर्वरक क्रय करने एवं उर्वरक का भण्डारण न किये जाने की अपील की गयी।

डॉ जगदीश किशोर, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा खरीफ फसलों की उन्नत व नवीनतम जानकारी के साथ कीट नियंत्रण आदि के बारे कृषकों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

किसान दिवस में उपस्थित कृषकों के द्वारा ससमय विद्युत आपूर्ति कराये जाने व जर्जर विद्युत तारों को बदले जाने, ऐसे कृषकों के नलकूप हेतु आवेदन जो विद्युत विभाग में लम्बित है उनकी सामग्री को तत्काल दिलाये जाने, नहरों में अनवरत पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जनपद की समस्त समितियों में रोस्टर के अनुसार उर्वरक उपलब्धता को सुनिश्चित कराये जाने की मांग की गयी। कृषकों के द्वारा डीजल की उपलब्धता हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को कम से कम आवश्यकता के अनुसार 50 ली० डीजल गैलन में उपलब्धता कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किये जाने की मांग की गयी। किसान दिवस बैठक में कृषकों के द्वारा मिलेट्स फसल में बाजरा फसल के विपणन हेतु क्रय केन्द्र स्थापना कराये जाने की मांग की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा किसान दिवस में उपस्थित कृषकों से फार्मर रजिस्ट्री को अवश्य कराये जाने अपील की गयी एवं कृषकों को अवगत कराया गया कि भविष्य में फार्मर रजिस्ट्री करा चुके कृषकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो सकेगा, आसान ऋण सुविधा के साथ फसल बीमा क्षतिपूर्ति का भुगतान एवं उर्वरक, बीज पर सब्सिडी प्राप्त होगी। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण हो जाने से डिजिटल भू-रिकार्ड होने के साथ कागजी कार्यवाही से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही किसान दिवस में उपस्थित कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री कैम्प जो कि ग्राम पंचायतवार आयोजित किये जा रहे है उनमें उपस्थित रहकर फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य रूप से कराये जाने की अपील की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा द्वारा किसान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसान दिवस में कृषकों द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता परख निस्तारण मौके पर जाकर करे एवं शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाकर समस्या का निराकरण करायें तथा जिन शिकायतों का निराकरण तत्काल सम्भव नहीं है उनमें एक टाइम निर्धारित कर कृषकों को अवगत कराकर निर्धारित समय सीमा के अन्दर शिकायतों का निराकरण करायें। इसके साथ कृषकों के फोन को प्रत्येक दशा में रिसीव किये जाए एवं उनके द्वारा बतायी जा रही समस्याओं का संज्ञान लेकर गुणवत्ता परख निस्तारण कराये ताकि कृषकों में असंतोष का भाव व्याप्त न हो।

बैठक के अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों व कृषकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अनुमति से किसान दिवस बैठक को समाप्त किया गया।

Related Posts

*चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप*
फतेहपुर

*चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप*

June 23, 2026
*ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप*
फतेहपुर

*ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप*

June 23, 2026
जश्ने शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस में गूंजा अहले बैत का पैगाम, करबला की कुर्बानियों से नम हुई आंखें
फतेहपुर

जश्ने शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस में गूंजा अहले बैत का पैगाम, करबला की कुर्बानियों से नम हुई आंखें

June 23, 2026
बड़े मंगल पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के 6 सदस्यों ने किया रक्तदान
फतेहपुर

बड़े मंगल पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के 6 सदस्यों ने किया रक्तदान

June 23, 2026
*नशा से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास की ज़रुरत*
फतेहपुर

*नशा से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास की ज़रुरत*

June 23, 2026
 *विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराए।*
फतेहपुर

 *विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराए।*

June 23, 2026
Next Post
महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई मे 20 शिकायते दर्ज

महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई मे 20 शिकायते दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                              

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

417192
Total Visitors
379
Visitors Today

Recent Posts

  • * सीजेआई सूर्यकांत को जस्टिस जामदार से संवैधानिक प्रतिबद्धता की सीख लेनी चाहिए – शाहनवाज़ आलम July 6, 2026
  • *आत्मरक्षा के गुण सीखना आज की बेटियों के लिए सबसे जरूरी: काजल निषाद* July 6, 2026
  • *रोहित वर्मा को दबोचा; दुकान से उड़ाया था 22 ग्राम सोना और कैश, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की नई धाराओं में मुकदमा दर्ज* July 6, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)