• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 11, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

फतेहपुर स्पोर्टिंग फुटबाल क्लब ने सूरज फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया

News-Desk by News-Desk
February 6, 2026
in फतेहपुर
0
फतेहपुर स्पोर्टिंग फुटबाल क्लब ने सूरज फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया

READ ALSO

व्यापार मंडल ने एसपी को किया सम्मानित

सेफर इंटरनेट डे पर साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के खेल मैदान में 29 जनवरी से 05 फरवरी तक चले फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। फुटबॉल लीग टूर्नामेंट में कुल आठ फुटबॉल टीमों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रत्येक लीग मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांचक रहा और खेल मैदान तालियों व उत्साह से गूंजता रहा। आज खेले गए फाइनल मुकाबले में सूरज फुटबॉल क्लब व फतेहपुर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फतेहपुर स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने 1-0 गोल से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। उपविजेता टीम सूरज फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने भी अंतिम क्षण तक संघर्ष करते हुए प्रशंसनीय प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए। श्री मौर्य ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ऐसे आयोजनों से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होने सभी खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के फुटबॉल टूर्नामेंट न केवल युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं, बल्कि उनमें टीम वर्क, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। खेल आयोजन में जिला खेल संघ के अध्यक्ष बीपी पांडेय, मीडिया मैनेजर अजय सिंह चौहान, प्रदीप कुमार पांडेय, सभासद शादाब, कोच अंसार अहमद एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: #DistrictSports#FootballUpdate#GrassrootsFootball#SportsNews#TeamVictory#UPSports#WinningGoal

Related Posts

व्यापार मंडल ने एसपी को किया सम्मानित
फतेहपुर

व्यापार मंडल ने एसपी को किया सम्मानित

February 10, 2026
सेफर इंटरनेट डे पर साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
फतेहपुर

सेफर इंटरनेट डे पर साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

February 10, 2026
सीपीएस बकेवर में छात्रों की हुई फेयरवेल पार्टी
फतेहपुर

सीपीएस बकेवर में छात्रों की हुई फेयरवेल पार्टी

February 10, 2026
खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित
फतेहपुर

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

February 10, 2026
हथगाम के वॉलीबॉल टूर्नामेंट में गोरखपुर बनी चैंपियन
फतेहपुर

हथगाम के वॉलीबॉल टूर्नामेंट में गोरखपुर बनी चैंपियन

February 10, 2026
बोर्ड बैठक कराए जाने की सभासदों ने उठाई मांग
फतेहपुर

बोर्ड बैठक कराए जाने की सभासदों ने उठाई मांग

February 10, 2026
Next Post
चंद्रा बालिका में मंथन-3.0 का हुआ आयोजन

चंद्रा बालिका में मंथन-3.0 का हुआ आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

196455
Total Visitors
315
Visitors Today

Recent Posts

  • व्यापार मंडल ने एसपी को किया सम्मानित February 10, 2026
  • सेफर इंटरनेट डे पर साइबर सुरक्षा की दी जानकारी February 10, 2026
  • सीपीएस बकेवर में छात्रों की हुई फेयरवेल पार्टी February 10, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)