• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, February 18, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

आज से शुरू होंगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं

News-Desk by News-Desk
February 17, 2026
in फतेहपुर
0
आज से शुरू होंगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं

READ ALSO

रेंजर्स कैंप के दूसरे दिन छात्राओं को गांठो का दिया प्रशिक्षण

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कल (आज) से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी कराने को लेकर विभाग ने कमर कस ली है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए 117 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 66439 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों को 03 जोन व 15 सेक्टरों में बांटा गया है। यह पहला मौका होगा जब कॉपी में यूनिक नंबर डाला जाएगा। हर पेज पर परीक्षार्थी को अनुक्रमांक लिखना होगा और उत्तर पुस्तिकाओं में पैसा लगाने वाले परीक्षार्थियों के परीक्षाफल को भी रोके जाने की व्यवस्था है। जिले में टॉपर देने वाले विद्यालयों पर अतिरिक्त चौकसी बरती जाएगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने अलग से व्यवस्था की है और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया है। बोर्ड परीक्षा के लिए 13 राजकीय 52 सहायता प्राप्त एवं 52 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों में हाईस्कूल के 36701 एवं इंटरमीडिएट के 29738 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की व्यवस्था हर परीक्षा केंद्र में की गई है। सीसीटीवी की निगरानी में होने वाली बोर्ड परीक्षा में किसी भी परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी इतना ही नहीं परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कक्ष निरीक्षकों सहित कर्मचारियों को भी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में केंद्र में लगे कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर अपने मोबाइल फोन जमा करने होंगे। बिना परिचय पत्र के किसी भी किसी भी शिक्षक को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने की अनुमति नहीं दी गई है। यह पहली बार होगा जब उत्तर पुस्तिकाओं का साइज ए-फोर होगा यानी की चौड़ाई में न होकर उत्तर पुस्तिकाएं लंबाई में होगीं। कवर दो पेज होंगे। पहले पेज में यूनिक नंबर यानि केंद्र के कोड की मोहर लगाई जाएगी और दूसरे पेज में मूल्यांकन के बाद परीक्षक नंबर देंगे। परीक्षार्थी को हर पेज में अपना अनुक्रमांक लिखना होगा। परीक्षा शुरू होने के पहले परीक्षार्थियों को यह बताया जाएगा कि अगर किसी भी परीक्षार्थी ने कॉपी में पैसे लगाए तो उसका परीक्षाफल रोका जा सकता है। उत्तर पुस्तिका में नंबर के लिए पैसे लगाने वाले परीक्षार्थी कार्रवाई की जद में रहेंगें। परीक्षा नकलविहीन हो इसके लिए 08 सचल दल भी काम करेंगे। बोर्ड परीक्षा को 4067 शिक्षक संपन्न कराएंगे इनमें 1594 शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग के लगाए गए हैं। टापर वाले विद्यालयों को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील सूची में रखा गया है और इन केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। एलआईयू की भी इन पर नजर रहेगी। कुल मिलाकर कल से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने को लेकर विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Tags: #BoardAlert#BoardExams#EducationNews#ExamStart#IntermediateExam#StudentUpdate

Related Posts

रेंजर्स कैंप के दूसरे दिन छात्राओं को गांठो का दिया प्रशिक्षण
फतेहपुर

रेंजर्स कैंप के दूसरे दिन छात्राओं को गांठो का दिया प्रशिक्षण

February 17, 2026
कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
फतेहपुर

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

February 17, 2026
चुनाव हेतु डा. अनुराग पर्यवेक्षक नियुक्त
फतेहपुर

चुनाव हेतु डा. अनुराग पर्यवेक्षक नियुक्त

February 17, 2026
सविता महासभा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई पुण्यतिथि
फतेहपुर

सविता महासभा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई पुण्यतिथि

February 17, 2026
जारपोश स्टूडियो का हुआ भव्य उद्घाटन
फतेहपुर

जारपोश स्टूडियो का हुआ भव्य उद्घाटन

February 17, 2026
प्लेवे में आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं शुरू
फतेहपुर

प्लेवे में आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं शुरू

February 17, 2026
Next Post
रेंजर्स कैंप के दूसरे दिन छात्राओं को गांठो का दिया प्रशिक्षण

रेंजर्स कैंप के दूसरे दिन छात्राओं को गांठो का दिया प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                              

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

201840
Total Visitors
82
Visitors Today

Recent Posts

  • रेंजर्स कैंप के दूसरे दिन छात्राओं को गांठो का दिया प्रशिक्षण February 17, 2026
  • आज से शुरू होंगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं February 17, 2026
  • कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत February 17, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)