जहानाबाद: मिशन 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा संत जन जागरण यात्रा का आयोजन शनिवार को दोपहर बाद कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया जिसमें वृंदावन से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी सत्यात्मानन्द जी महाराज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने आजतक 1041 बहन बेटियों का विवाह करवाया जिसमें 87 मुस्लिम बहनों का भी निकाह शामिल है, वर्तमान समय देश में 38000 बूचड़खाने हैं जिसमें 60 प्रतिशत हिन्दू समाज के लोगों के बूचड़खाने हैं, मैं समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही हूं यहां आपका वोट लेने नहीं आया मैं संयासी आप सबके सामने वादा करता हूं कि जब तक अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनवा लूंगा तब तक घूमता रहूंगा और प्रदेश में घूम-घूम कर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाता रहूंगा कार्यक्रम का संचालन के पी यादव ने किया यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व राज्य मंत्री महामंडलेश्वर स्वामी बैराज्ञानंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी पागलदास जी महाराज, स्वामी अमरदास जी महाराज सहित विशम्भर निषाद,रामेश्वर दयाल दयालू, लवकुश मिश्रा, राजेन्द्र निगम,मौजी लाल यादव,















