सोनू पटेल
खखरेरू फतेहपुर। यूपीपीसीएस में 2024 का परिणाम घोषित होने पर खागा तहसील के गढ़ा क्षेत्र में तैनात अखिल पाण्डेय का चयन कमर्शियल टैक्स आफिसर के पद पर हो गया है। श्री पाण्डेय मूलरूप से प्रतापगढ़ जनपद के निवासी है। उनके चयन की खबर लगते ही राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा तहसील क्षेत्र के लोगो में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। लोगौ ने मिठाई बांटकर ख़ुशी का इजहार किया।















