• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, April 30, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

लखनऊ में सुन्नी-शिया एकजुटता की पहल, खामनेई की शहादत पर जताया गया शोक

News-Desk by News-Desk
March 15, 2026
in लखनऊ
0
लखनऊ में सुन्नी-शिया एकजुटता की पहल, खामनेई की शहादत पर जताया गया शोक

अभिनन्दन मोर्चा

READ ALSO

जब तक नहीं लगेगा मल्लीह पासी का स्मृति द्वार, जारी रहेगा प्रवास : कौशल किशोर

*घरेलु कलह के चलते विवाहिता ने की आत्महत्या*

लखनऊ: लखनऊ में सांप्रदायिक सद्भाव और मुस्लिम समाज की एकता का संदेश देते हुए सुन्नी समुदाय के प्रमुख लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिया धर्मगुरुओं से मुलाकात कर ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली हुसैनी खामनेई की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान दोनों समुदायों के नेताओं ने मुस्लिम उम्मा के बीच आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल में रिटायर्ड आईएएस अनीस अंसारी, तारिक सिद्दीकी, अमीक जामेई, रेहान नईम, सैफ नकवी, मोहम्मद खालिद, जमात-ए-इस्लामी हिंद के राज्य अध्यक्ष मलिक फैसल, वसीम हैदर, जावेद अहमद, आसिफुज ज़मान, अजीज हैदर और मेहदी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मौलाना डॉ. सैयद कल्बे जव्वाद नकवी, मौलाना सैफ अब्बास नकवी, मौलाना यासूब अब्बास तथा मौलाना जहांगीर आलम कासमी से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। बताया गया कि 28 फरवरी को हुई दुखद घटनाओं में आयतुल्लाह खामनेई सहित 47 अन्य राजनीतिक और सैन्य नेताओं तथा बड़ी संख्या में निर्दोष ईरानी नागरिकों की मौत हो गई थी। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि यह घटना केवल ईरान या शिया समुदाय के लिए ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए एक बड़ी त्रासदी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई ने कहा कि महात्मा गांधी ने भी फिलिस्तीनियों को पीड़ित बताया था। उन्होंने कहा कि भारत लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय मामलों में गुटनिरपेक्ष नीति पर कायम रहा, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में कई मुद्दों पर पक्ष लेने की स्थिति दिखाई दे रही है। रिटायर्ड आईएएस अनीस अंसारी ने कहा कि हम यहां किसी औपचारिक मुलाकात के लिए नहीं बल्कि साझा दुख में सहभागी बनने आए हैं। उन्होंने कहा कि आयतुल्लाह खामनेई दुनिया भर के पीड़ितों की आवाज माने जाते थे और फिलिस्तीन के मुद्दे पर उनका समर्थन मुस्लिम समाज को जोड़ने वाला था। इस पहल के संयोजक तारिक सिद्दीकी ने कहा कि मौजूदा दौर में मुस्लिम समाज की एकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों पर हमले मानवता के खिलाफ हैं और मुसलमानों के बीच फूट केवल उन ताकतों को मजबूत करती है जो इस समाज को कमजोर देखना चाहती हैं। मौलाना डॉ. कल्बे जव्वाद नकवी ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुन्नी-शिया एकता का यह उदाहरण पूरे समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आयतुल्लाह खामनेई हमेशा मुस्लिम समाज में भाईचारे और एकजुटता की बात करते रहे। मौलाना यासूब अब्बास ने जानकारी दी कि आयतुल्लाह खामनेई का चेहलुम (शहादत के 40वें दिन का कार्यक्रम) 1 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा और सभी को इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सुन्नी धर्मगुरू मौलाना जहांगीर आलम कासमी से भी भेंट की। उन्होंने कहा कि सुन्नी-शिया एकता समाज की ताकत है और कुछ ताकतें इसे कमजोर करने की कोशिश करती रहती हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वे आगे भी लखनऊ के कई प्रमुख शिया और सुन्नी धर्मगुरुओं से मुलाकात करेंगे, जिनमें मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली, मौलाना मन्नान, मौलाना बिलाल हसनी और मौलाना इकबाल कादरी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का मूल मुद्दा फिलिस्तीन से जुड़ा है और इसके न्यायपूर्ण समाधान की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से मानवाधिकार, संप्रभुता और भाईचारे के मूल्यों को बनाए रखने की अपील की।

Tags: #CommunitySolidarity#CondolenceMeeting#IslamicUnity#Lucknow#MuslimUnity#SunniShiaUnity

Related Posts

जब तक नहीं लगेगा मल्लीह पासी का स्मृति द्वार, जारी रहेगा प्रवास : कौशल किशोर
लखनऊ

जब तक नहीं लगेगा मल्लीह पासी का स्मृति द्वार, जारी रहेगा प्रवास : कौशल किशोर

April 26, 2026
*घरेलु कलह के चलते विवाहिता ने की आत्महत्या*
लखनऊ

*घरेलु कलह के चलते विवाहिता ने की आत्महत्या*

April 10, 2026
35 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद वरिष्ठ शिक्षक श्री राजेश शुक्ला सेवानिवृत्त, भावुक माहौल में भव्य विदाई
लखनऊ

35 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद वरिष्ठ शिक्षक श्री राजेश शुक्ला सेवानिवृत्त, भावुक माहौल में भव्य विदाई

April 1, 2026
“एलडीए का ‘जादुई पाउडर’: सील टूटी नहीं, इमारत खुद खड़ी हो गई!”
लखनऊ

“एलडीए का ‘जादुई पाउडर’: सील टूटी नहीं, इमारत खुद खड़ी हो गई!”

March 26, 2026
ईको गार्डन में अति पिछड़ों के अलग आरक्षण व रोजगार को लेकर ध्यानाकर्षण कार्यक्रम
लखनऊ

ईको गार्डन में अति पिछड़ों के अलग आरक्षण व रोजगार को लेकर ध्यानाकर्षण कार्यक्रम

March 10, 2026
*चंद्रचूड़ की काली छाया से मुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट को पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं को ख़ारिज कर देना चाहिए- शाहनवाज़ आलम
लखनऊ

*चंद्रचूड़ की काली छाया से मुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट को पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं को ख़ारिज कर देना चाहिए- शाहनवाज़ आलम

October 2, 2025
Next Post
रमज़ान के पाक महीने में उमरा कर वतन लौटे मौलाना सिराज खान का हुआ जोरदार स्वागत

रमज़ान के पाक महीने में उमरा कर वतन लौटे मौलाना सिराज खान का हुआ जोरदार स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

July 22, 2023
बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

285615
Total Visitors
481
Visitors Today

Recent Posts

  • राजपुर की पूर्व महिला प्रधान खुर्शीदा बेगम का निधन April 29, 2026
  • *नारायनपुर में बदहाली का बोलबाला, सड़कों पर बहता नाली का गंदा पानी और बांस-बल्लियों पर लटकते बिजली के तार दे रहे बड़े हादसे को दावत* April 29, 2026
  • *समीक्षा के दौरान 90% पूरे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की हिदायत* April 29, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)