• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, September 3, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

कोरबा : किसान सभा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, कई भू-विस्थापित चोटिल, अपराध दर्ज करने ग्रामीणों ने किया दीपका थाना का घेराव

News-Desk by News-Desk
October 23, 2025
in कोरबा
0
कोरबा : किसान सभा के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, कई भू-विस्थापित चोटिल, अपराध दर्ज करने ग्रामीणों ने किया दीपका थाना का घेराव

 

गेवरा (कोरबा)। गेवरा क्षेत्र में बिना मुआवजा और पुनर्वास के खनन विस्तार के खिलाफ छत्तीसगढ़ किसान सभा के बैनर पर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे खनन प्रभावित गांवों के भूविस्थापितों और अन्य ग्रामीणों पर आज एसईसीएल-नियंत्रित सीआईएसएफ ने उस समय लाठीचार्ज कर दिया, जब आंदोलनकारियों को एसईसीएल के अधिकारी वार्ता के लिए बुला रहे थे। छत्तीसगढ़ किसान सभा के जिला सचिव दीपक साहू सहित रमेश दास, बिमल दास, गुलाब आदि ग्रामीणों और किसान सभा कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आई हैं, जिन्हें बाद में पुलिस ने मुलाहिजा के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

READ ALSO

No Content Available

उल्लेखनीय है कि एसईसीएल प्रबंधन गेवरा खदान क्षेत्र के विस्तार की कई दिनों से कोशिश कर रहा है, जिसका अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा कड़ा विरोध कर रही है। किसान सभा खनन विस्तार से पहले सभी भूविस्थापितों के लंबित रोजगार प्रकरणों का निराकरण करने, भूविस्थापितों के पुनर्वास और मुआवजे संबंधी मांगों को सुलझाने और खनन विस्तार से प्रभावित होने वाले सभी ग्रामीणों को विस्थापन से पहले पुनर्वास, मुआवजे और रोजगार का अधिकार देने की मांगों पर अड़ा हुआ है। इन मांगों को ग्रामीणों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और किसान सभा और ग्रामीणों के आंदोलन के कारण खनन विस्तार का काम रुका हुआ है।

आज सुबह से ही पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ों भूविस्थापित अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे और आंदोलनकारी नेताओं को एसईसीएल प्रबंधन द्वारा वार्ता के लिए बुलावा भी भेजा जा चुका था। बताया जाता है कि इसी बीच सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने भूविस्थापितों को गालियां दे दी, जिसके बाद आंदोलनकारी उस अधिकारी पर भड़क उठे और इससे चिढ़कर उसने आंदोलनकारियों को उनकी औकात बताने के लिए लाठीचार्ज का आदेश दे दिया। इस लाठीचार्ज से कई लोग घायल हो गए और कुछ प्रदर्शनकारियों को सीआईएसएफ ने अपनी हिरासत में ले लिया। इससे भड़के आंदोलनकारियों ने एकजुट होकर सीआईएसएफ का घेराव कर दिया, जिसके बाद वे हिरासतियों को छोड़कर भाग गए। इसके बाद सभी आंदोलनकारी किसान सभा के नेतृत्व में दीपका थाना पहुंच गए और मारपीट और लाठीचार्ज का आदेश देने वाले सीआईएसएफ पर अपराध दर्ज करने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने सभी घायलों को मुलाहिजा के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

छत्तीसगढ़ किसान सभा के उपाध्यक्ष संजय पराते और संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने इस लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है और आरोप लगाया है कि यह लाठीचार्ज एसईसीएल के महाप्रबंधक त्यागी के इशारे पर किया गया है। उन्होंने कहा है कि इस दमन का जवाब संघर्ष और आंदोलन को और तेज करके दिया जायेगा और लंबित रोजगार प्रकरणों के निराकरण, छोटे खातेदारों को रोजगार और बसावट की समस्या का समाधान किये बिना, बंदूक और लाठी के दम पर किसी भी हालत में खदान का विस्तार नहीं होने दिया जायेगा। किसान सभा ने कहा है कि समस्याओं की ओर कई बार प्रबंधन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है, लेकिन ग्रामीणों की इन समस्याओं के निराकरण के प्रति प्रबंधन गंभीर नहीं है। ऐसी हालत में आंदोलन तेज करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। भूविस्थापित बेरोजगार एकता संघ ने भी खनन प्रभावित ग्रामीणों पर लाठीचार्ज की निंदा की है और ग्रामीणों के आंदोलनों में शामिल होने की घोषणा की है।

Tags: #DisplacedPeople#FarmersRights#JusticeForFarmers#KisanSabha#KorbaProtest#Lathicharge

Related Posts

No Content Available
Next Post
भूतपूर्व विधायक रमाकांत द्विवेदी के पुण्यतिथि पर कैबिनेट मंत्री समेत तमाम दिग्गज रहे मौजूद

भूतपूर्व विधायक रमाकांत द्विवेदी के पुण्यतिथि पर कैबिनेट मंत्री समेत तमाम दिग्गज रहे मौजूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

473943
Total Visitors
207
Visitors Today

Recent Posts

  • कांवड़ यात्रा को लेकर फरधान पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी August 16, 2026
  • जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे रिजिजू: बोले- विपक्ष को सुनना होगा, चर्चा से भाग नहीं सकते August 10, 2026
  • लखनऊ में मजदूरों का थाली बजाकर प्रदर्शन, जनभवन कूच से पहले पुलिस ने रोका; कल्याण बोर्ड की मांग August 10, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)